Tue, Apr 30, 2024
Whatsapp

जातिवाद का इंजेक्शन लगाने में BJP का हर छोटा-बड़ा नेता माहिर : किरण चौधरी

Written by  Arvind Kumar -- January 29th 2019 04:05 PM -- Updated: January 29th 2019 04:06 PM
जातिवाद का इंजेक्शन लगाने में BJP का हर छोटा-बड़ा नेता माहिर : किरण चौधरी

जातिवाद का इंजेक्शन लगाने में BJP का हर छोटा-बड़ा नेता माहिर : किरण चौधरी

भिवानी। (किशन सिंह) कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने भाजपा नेताओं पर जातिवाद का जहर घोल कर देश को बर्बाद करने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जातिवाद का इंजेक्शन लगाने में BJP का हर छोटा-बड़ा नेता माहिर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता जातिवाद का जहर घोल कर देश का नाश करना चाहते हैं। किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा कहने को जीरो टालरेंस का नारा देती है लेकिन इनके राज में महंगाई के साथ-साथ भ्रष्टाचार भी 10 गुणा बढ़ा है। यह भी पढ़ें : सीएम ने भिवानीवासियों को दिया गणतंत्र दिवस का तोहफा दरअसल कांग्रेस विधायक दल की नेता मंगलवार को भिवानी पहुंची थी और उन्होंने यहां पर अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा जिला को 83 करोड़ रुपये की सौगातों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच सालों में प्रदेश का केवल नाश किया है। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के नामकरण पर राजनीति ना करने की बात कही।


Top News view more...

Latest News view more...