Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

जींद से नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण मिड्ढा ने ली शपथ, कहा- पिता के अधूरे सपने को करेंगे पूरा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 06th 2019 03:32 PM -- Updated: February 06th 2019 03:35 PM
जींद से नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण मिड्ढा ने ली शपथ, कहा- पिता के अधूरे सपने को करेंगे पूरा

जींद से नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण मिड्ढा ने ली शपथ, कहा- पिता के अधूरे सपने को करेंगे पूरा

चंडीगढ़। (संजय मल्होत्रा) जींद से बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण मिड्ढा ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा स्पीकर कंवर पाल गुज्जर ने नवनिर्वाचित विधायक मिड्ढा को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई। मिड्ढा के शपथ ग्रहण समारोह में कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उनकी माता विद्यावती देवी समेत परिवार के तमाम लोग मौजूद रहे। डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा ने विधायक पद की शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वो अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करेंगे। गौरतलब है कि जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव में 31 जनवरी को भाजपा के प्रत्याशी डॉ कृष्ण मिड्ढा ने 12935 मतों से विजय प्राप्त की थी। यह उपचुनाव इनेलो के विधायक हरिचंद मिड्ढा के निधन के कारण हुआ था यह भी पढ़ें: इनेलो को लगा बड़ा झटका, जेजेपी में शामिल हुए विधायक पिरथी नंबरदार
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK