Mon, Jun 1, 2026
Whatsapp

बारिश से चंबा-तीसा मुख्यमार्ग पर भूस्खलन, वाहनों के पहियों पर लगी ब्रेक

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 14th 2020 03:05 PM -- Updated: January 14th 2020 03:06 PM
बारिश से चंबा-तीसा मुख्यमार्ग पर भूस्खलन, वाहनों के पहियों पर लगी ब्रेक

बारिश से चंबा-तीसा मुख्यमार्ग पर भूस्खलन, वाहनों के पहियों पर लगी ब्रेक

चंबा। बारिश ने चंबा जिला के चुराह विधान सभा क्षेत्र जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त कर दिया है। चंबा-तीसा मुख्यमार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है, जिसके चलते वाहनों के पहियों पर ब्रेक लग गई है। देर रात भारी बारिश से चंबा-तीसा मुख्यमार्ग भंगवाड़, कंदला, कल्हेल, मधुवाड़, शरेला, पंगोला नाला सहित करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लैंड स्लाइड से पूरी तरह से ठप हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। [caption id="attachment_379547" align="aligncenter" width="700"]Landslides on Chamba-Teesa road due to rain बारिश से चंबा-तीसा मुख्यमार्ग पर भूस्खलन, वाहनों के पहियों पर लगी ब्रेक[/caption] हालांकि सुबह से गाड़ियों को मार्ग बहाली का इंतज़ार था लेकिन जगह-जगह मार्ग बंद होने से मशीनों को आने जाने में भी मुश्किलात पेश आ रही है। चालकों ने लोक निर्माण विभाग से मांग करते हुए कहा कि जल्द मार्ग बहाल किया जाए। बहरहाल लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मार्ग बहाली में जुटी हुई है। देखना होगा कि मार्ग को कब तक बहाल कर दिया जाता है। यह भी पढ़ेंशिमला घूमने जा रहे दोस्तों की गाड़ी खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत तीन PGI रैफर ---PTC NEWS---


Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK