Wed, May 20, 2026
Whatsapp

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब विधायक को मिलेगी सिर्फ एक ही टर्म की पेंशन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 25th 2022 01:36 PM -- Updated: March 25th 2022 02:04 PM
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब विधायक को मिलेगी सिर्फ एक ही टर्म की पेंशन

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब विधायक को मिलेगी सिर्फ एक ही टर्म की पेंशन

पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। अब पंजाब सरकार ने विधायकों की पेंशन पर अहम फैसला किया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने निर्देश दिए हैं कि अब राज्य के विधायकों को सिर्फ एक ही पेंशन मिलेगी। इस निर्देश के बाद विधायकों को दी जाने वाली पेंशन के फॉर्मूले में बदलाव किया जाएगा। बता दें पंजाब में अभी तक व्यवस्था थी कि जितनी बार कोई विधायक बनता था उतनी बार कि उसकी उतनी पेंशन पक्की हो जाती थी,लेकिन अब बस 1 पेंशन होगी। बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन जारी करने और संविदा कर्मियों को पक्का करने का निर्णय लिया था। सवा 5 लाख तक मिल रही पेंशन CM भगवंत मान ने कहा कि हमारे MLA हाथ जोड़कर लोगों से वोट मांगते हैं। कई राज नहीं सेवा की बात कहते हैं। हैरानी की बात यह है कि बहुत से MLA को हारने के बाद साढ़े 3 लाख से सवा 5 लाख तक पेंशन मिलती है। खजाने पर करोड़ों रुपयों का बोझ पड़ता है। कई ऐसे हैं, जो सांसद और MLA की पेंशन ले रहे हैं। जितनी बार मर्जी जीते, पेंशन सिर्फ एक टर्म की अब MLA चाहे 2 बार जीते या उससे ज्यादा बार, उसे पेंशन सिर्फ एक ही टर्म की मिलेगी। इसके साथ ही पेंशन से जो करोड़ों रुपया बचेगा, उसे लोगों की भलाई पर खर्च किया जाएगा। कई विधायकों की फैमिली पेंशन भी बहुत ज्यादा हैं, उन्हें भी कम किया जा रहा है। 3 लाख करोड़ का कर्जा पंजाब पर करीब 3 लाख करोड़ का कर्जा है। गुरूवार को दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद CM भगवंत मान ने खुद इसे कबूल किया था। पंजाब की वित्तीय हालत को देखते हुए उन्होंने केंद्र से 1 लाख करोड़ का पैकेज भी मांगा था।  


Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK