Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

स्कूल टीचर पर छात्राओं से अश्लीलता के गंभीर आरोप, पुलिस पूछताछ में जुटी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 09th 2019 05:00 PM -- Updated: September 09th 2019 05:04 PM
स्कूल टीचर पर छात्राओं से अश्लीलता के गंभीर आरोप, पुलिस पूछताछ में जुटी

स्कूल टीचर पर छात्राओं से अश्लीलता के गंभीर आरोप, पुलिस पूछताछ में जुटी

गुरुग्राम। (नीरज वशिष्ठ) साइबर सिटी गुरुग्राम में एक और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने अपने टीचर पर अश्लील बातें, अश्लील छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस को दी है जिसके आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। [caption id="attachment_338164" align="aligncenter" width="700"]Police 1 स्कूल टीचर पर छात्राओं से अश्लीलता के गंभीर आरोप, पुलिस पूछताछ में जुटी[/caption] मामला गुरुग्राम की तहसील फरुखनगर के खंडेव्ला गांव का है, जहां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उस वक्त हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई जब स्कूल की कई छात्राओं ने अपने 48 वर्षीय अध्यापक पर लेक्चर के दौरान अश्लील बातें व छेड़छाड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसी शर्मनाक घटना से गुस्साए परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने पीड़ित छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर आरोपी टीचर को हिरासत में ले गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें : पंचकूला में देर रात पुलिस टीम पर हमला, पीसीआर गाड़ी से तोड़फोड़ ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK