फिलहाल जेल से बाहर नहीं आएंगे ओपी चौटाला, फरलो रद्द होने पर दिया ये बड़ा बयान
फरलो रद्द होने के बाद ओपी चौटाला पत्रकारों से बातचीत करते हुए[/caption]
इस घटनाक्रम के बाद इेनेलो ने इसे साजिश बताया है और सीधे-सीधे इसके लिए दुष्यंत और दिग्विजय को जिम्मेदार ठहराया है। इनेलो नेता अशोक अरोड़ा ने दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ने दादा की पीठ में छुरा घोंपा है। उधर दुष्यंत चौटाला ने भी साफ किया कि फरलो रद्द होने में उनका कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कर सकते हैं तो हम किसी को फरलो दिलवा भी सकते हैं।
यह भी पढ़ें : दिलचस्प हुई जींद की ‘जंग’, आम आदमी पार्टी और जेजेपी ने मिलाया हाथ
[caption id="attachment_243742" align="alignleft" width="277"]
मामले पर पहली बार ओपी चौटाला की पत्नी स्नेहलता का बयान भी सामने आया[/caption]
मामले पर ओपी चौटाला की पत्नी का भी सामने आया बयान
वहीं इस मामले पर पहली बार ओपी चौटाला की पत्नी स्नेहलता का बयान भी सामने आया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती स्नेहलता ने कहा कि दुष्यंत-दिग्विजय जैसे बच्चे किसी के घर पैदा ना हो। उन्होंने आरोप लगया कि दुष्यंत और दिग्विजय उनके पति ओपी चौटाला को रैली में ही स्टेज से गिराना चाहते थे।
आपको बता दें कि 28 जनवरी को जींद में उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ओपी चौटाला अब किसी भी तरह से वोटिंग के पहले जेल से बाहर नहीं आ सकते। ऐसे में इनेलो के कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। इस घटनाक्रम को दूसरे नजरिए से भी देखा जा रहा है। बीते कल ही आम आदमी पार्टी ने जननायक जनता पार्ट के समर्थित उम्मीदवार को समर्थन दिया है और दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी की ही सरकार है। इसलिए यह भी चर्चाएं चल रही हैं कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने जानबूझकर फरलो रद्द कर दी। इनेलो भी इसे आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी की साजिश करार दे रही है।