Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

'फ्रिजर' बन गया उत्तर भारत, पहाड़ों पर जम गया नदियों का पानी

Written by  Vinod Kumar -- December 20th 2021 11:15 AM
'फ्रिजर' बन गया उत्तर भारत, पहाड़ों पर जम गया नदियों का पानी

'फ्रिजर' बन गया उत्तर भारत, पहाड़ों पर जम गया नदियों का पानी

cold wave in north india: इन दिनों कश्मीर से लेकर बिहार तक पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में हैं। लोगों को ठंड में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों और आग का सहारा लेना पड़ रहा है। [caption id="attachment_559768" align="alignnone" width="300"]north India cold wave minus temperature rajasthan, haryana, himachal, शीत लहर, उत्तर भारत, उत्तर भारत में ठंड, ठंड का प्रकोप फाइल फोटो[/caption] राजधानी दिल्ली में रविवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। 19 दिसंबर की रात को दिल्ली में 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आज इसके 4 डिग्री तक रहने की संभावना है। कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, जैसे पहाड़ी राज्य ही नहीं बल्कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और एमपी जैसे मैदानी राज्य भी कड़ाके की ठंड से बेहाल हैं। आने वाले तीन दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसकी वजह है कि देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बीते कई दिनों से जमकर बर्फबारी हो रही है। [caption id="attachment_559769" align="alignnone" width="300"]north India cold wave minus temperature rajasthan, haryana, himachal, शीत लहर, उत्तर भारत, उत्तर भारत में ठंड, ठंड का प्रकोप फाइल फोटो[/caption] लद्दाख में लगातार दूसरी रात माइनस छह डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। यही हाल जम्मू-कश्मीर का नजर आया। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर आज भी जारी है। मौसम का ये रूप उत्तराखंड में भी नजर आया। बिना बर्फबारी के भी यमुनोत्री धाम में यमुना नदी के उद्गम स्थान में ही यमुना नदी जम गई है। यह पहली बार होगा जब बिना बारिश और बर्फबारी के यमुनोत्री धाम में अधिकतम तापमान -3 डिग्री और न्यूनतम तापमान -10 डिग्री तक पहुंच गया हो। पानी ने पूरी तरह जम कर बर्फ का रूप ले लिया। ये तो ऊंचे पहाड़ी इलाकों की बात हुई, लेकिन राजस्थान के कई इलाके तक ठंड से हाल बेहाल हैं। [caption id="attachment_559767" align="alignnone" width="300"]north India cold wave minus temperature rajasthan, haryana, himachal, शीत लहर, उत्तर भारत, उत्तर भारत में ठंड, ठंड का प्रकोप राजस्थान में घास पर जमा कोहरा[/caption] राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान गिरकर माइनस चार डिग्री के करीब पहुंच गया। खेत खलिहान में बर्फ जमने से फसलों को काफी नुकसान होने का अंदेशा है। 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब रविवार को पारा गिरकर माइनस चार डिग्री तक पहुंच गया। बर्फबारी के चलते पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है।


Top News view more...

Latest News view more...