हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, सिरसा में हजारों को किया काबू
हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, सिरसा में हजारों को किया काबू[/caption]
डीजीपी ने कहा कि पूरे राज्य में विशेषकर राजस्थान और पंजाब के साथ लगते जिलों में मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। ड्रग्स तस्करी पर शिकंजा कसने में पुलिस के प्रयासों को भी आमजन का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने सिरसा को नशा मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे निंरतर प्रयासों के लिए जिला एसएसपी डॉ. अरुण सिंह और उनकी समस्त टीम की सराहना करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे निडर होकर नशे के खात्में के लिए आगे आएं तथा इंटरस्टेट ड्रग सेक्रेटेरिएट के मोबाइल नंबर 7087089947, टोल फ्री नंबर 1800-180-1314 और लैंड लाइन नंबर 01733-253023 पर मादक पदार्थों की बिक्री, खपत संबंधी जानकारी साझा करें।
यह भी पढ़ें : बीजेपी ने दिल्ली में CAA के विरोध में हिंसा के लिए आप और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
ड्रग्स से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सिरसा पुलिस की एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 8814011620, 8814011624 और 8814011675 पर भी दी जा सकती है। मादक पदार्थ तस्करी से जुडे़ लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के अतिरिक्त, पुलिस द्वारा आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर नशा छोडने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : लिफ्ट देकर यात्रियों को लूटने वाले बदमाश दबोचे
---PTC News----