Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Written by  Arvind Kumar -- January 25th 2021 11:19 AM
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर पीएम मोदी ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर पीएम मोदी ने दी बधाई

शिमला। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को 30 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर पूर्ण राज्यत्व का दर्जा प्राप्त हुआ था। हिमाचल के 50 साल के इस सफर को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। [caption id="attachment_469093" align="aligncenter" width="700"]Himachal Statehood Day हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर पीएम मोदी ने दी बधाई[/caption] इस अवसर पर पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 वर्ष पूरे होने पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध यह प्रदेश विकास के नित नए मानदंड गढ़ता रहे और देश की उन्नति में अपना योगदान देता रहे।"

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं और अभिनेताओं ने हिमाचल के स्थापना दिवस पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुभकामनाओं के लिए सभी का देवभूमि हिमाचल की जनता की ओर से धन्यवाद किया है। [caption id="attachment_469091" align="aligncenter" width="700"]Himachal Statehood Day हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर पीएम मोदी ने दी बधाई[/caption] बता दें कि 18 दिसंबर 1970 को हिमाचल प्रदेश एक्ट पास किया गया। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। 25 जनवरी 1971, यह वही दिन था जब हिमाचल को पूर्ण राज्य के रूप में एक अलग पहचान मिली थी। इसी दिन हिमाचल देश का 18वां राज्य बना था। जिसकी घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने इसी रिज मैदान से की थी। यह भी पढ़ें- 26 जनवरी की परेड के लिए हजारों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर बॉर्डर पर पहुंचे किसान यह भी पढ़ें- आंदोलन में जान गवां चुके किसानों के परिवार को नौकरी दे हरियाणा सरकार: हुड्डाडॉ यशवंत सिंह परमार प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद राम लाल ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, वीरभद्र सिंह 6 बार, शांता कुमार 2 बार , प्रेम कुमार धूमल 2 मर्तबा मुख्यमंत्री रहे वर्तमान में हिमाचल की कमान जय राम ठाकुर के हाथ में है।

Top News view more...

Latest News view more...