Sun, Sep 6, 2026
Whatsapp

उत्तर प्रदेश में हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 19th 2019 01:21 PM -- Updated: July 19th 2019 01:22 PM
उत्तर प्रदेश में हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के मूर्तियां गांव जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका ने कहा कि मेरे वहां पर जाने से कानून व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। बता दें कि यहां के मूर्तिया गांव में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प में गोली लगने से एक पक्ष के 9 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हैं। प्रियंका इस घटना के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी। यह भी पढ़ेंसत्ता का दुरुपयोग कर रही बीजेपी, षडयंत्र के तहत फंसाए जा रहे विपक्षी: मायावती इस हिंसक घटना के बाद सोनभद्र में धारा 144 लागू की गई है। इसी के चलते वहां प्रियंका गांधी को मूर्तियां गांव जाने से रोका गया। हालांकि कुछ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रियंका को हिरासत में नहीं लिया गया है। —PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK