Mon, Jun 16, 2025
Whatsapp

मान सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्री को किया बर्खास्त, भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के मिले सुबूत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 24th 2022 01:04 PM -- Updated: May 24th 2022 01:28 PM
मान सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्री को किया बर्खास्त, भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के मिले सुबूत

मान सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्री को किया बर्खास्त, भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के मिले सुबूत

अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत मान सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंघला के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सुबूत मिले हैं। आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंघला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर दिया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्हें एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं है और ना इसे किया जाएगा। जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। सीएम ने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत मां के बेटे हैं और भगवंत मान जैसे सिपाही, भ्रष्टाचार के खिलाफ़ महायुध जारी रखेंगे। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का वचन लिया था। CM <a href=Bhagwant Mann on 2-day visit to Delhi" width="750" height="390" /> मान ने कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। साल 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया था। आज देश में ऐसा दूसरी बार हो रहा है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK