Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर HC ने लगाई रोक, केजरीवाल पर टिप्पणी करने पर मान सरकार ने किया था केस दर्ज

Written by  Vinod Kumar -- May 02nd 2022 01:00 PM -- Updated: May 02nd 2022 02:15 PM
कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर HC ने लगाई रोक, केजरीवाल पर टिप्पणी करने पर मान सरकार ने किया था केस दर्ज

कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर HC ने लगाई रोक, केजरीवाल पर टिप्पणी करने पर मान सरकार ने किया था केस दर्ज

पूर्व आप नेता और कवि कुमार विश्वास को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने कुमार विश्वास को अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अब उनकी केस खारिज करने की याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। इस मामले में पूरा आदेश आना बाकी है। बता दें कि कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव के समय अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी की थी। इसके खिलाफ रोपड़ में उनपर केस दर्ज हुआ था। कुमार विश्वास पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध होने के गलत आरोप लगाए। बता दें कि कुमार विश्वास के खिलाफ धारा 153, 153ए, 505, 505 (2), 116 के साथ धारा 143, 147, 323 (हमला), 341, 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद कुमार विश्वास ने कोर्ट में रूपनगर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका में कुमार विश्वास ने कहा था कि उनके खिलाफ दर्ज केस राजनीति से प्रेरित है। अब HC के फैसले से आम आदमी पार्टी और पंजाब में CM भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार को बड़ा झटका लगा है। कुमार विश्वास के अलावा कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। लांबा पर विश्वास द्वारा की गई टिप्पणी का समर्थन करने का आरोप लगाया गया था। अल्का लांबा ने भी इसकी जानकारी टवीट करके दी थी। क्या कहा था कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बयान दिया था। कुमार विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल ने उनसे बातचीत में कहा था कि एक दिन या तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री। कुमार विश्वास के इस बयान को पंजाब चुनाव में विपक्षी पार्टियों ने मुद्दा भी बना था। अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इस मामले में पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस ने 20 अप्रैल को गाजियाबाद में कुमार विश्वास के घर पर दस्तक दी थी। इसकी जानकारी खुद कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुई दी थी। उन्होंने घर पर आई पुलिस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने सीएम भगवंत मान को आगाह भी किया कि वह जिसके कहने पर यह सब कर रहे हैं, वह मान और पंजाब को धोखा देगा।


Top News view more...

Latest News view more...