Tue, Sep 22, 2026
Whatsapp

संपत्ति के मामले में अंबानी के इतने करीब पहुंचे अड़ानी, बुधवार को रिलायंस ग्रुप के शेयर्स में आई भारी गिरावट

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- November 25th 2021 11:42 AM
संपत्ति के मामले में अंबानी के इतने करीब पहुंचे अड़ानी, बुधवार को रिलायंस ग्रुप के शेयर्स में आई भारी गिरावट

संपत्ति के मामले में अंबानी के इतने करीब पहुंचे अड़ानी, बुधवार को रिलायंस ग्रुप के शेयर्स में आई भारी गिरावट

बिजनेस डेस्क:  मुकेश अंबानी भारत समेत एशिया के सबसे अमरी शख्स हैं। वहीं भारत गौतम अड़ानी दौलत के मामले में उनके बेहद करीब पहुंच गए हैं। पिछले दिनों  रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर में आई गिरावट ने दोनों के बीच के फासले को बहुत कम कर दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक गुरुवार  को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ घटकर 89.7 अरब डॉलर (करीब 6.68 लाख करोड़ रुपये) तक रह गई  है। बुधवार को मुकेश मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.32 अरब डॉलर (करीब 9,841 करोड़ रुपये) की गिरावट आई। वहीं, अगर बात गौतम अडानी की करें तो उनकी संपत्त‍ि बढ़कर 89.1 अरब डॉलर (करीब 6.64 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। उनकी संपत्त‍ि में 37.5 करोड़ डॉलर (करीब 2795 करोड़ रुपये) की बढ़त हुई है। रिलायंस समूह की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार को बीएसई पर 1.48% टूटकर 2350.90 रुपये पर बंद हुए। दूसरी तरफ अडानी समूह की शेयर बाजार मे लिस्टेड 6 कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स में 5 फीसदी और अडानी एंटरप्राइजेज में 2.76 फीसदी की तेजी आई। अडानी ग्रीन एनर्जी भी ग्रीन बटन पर बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट के बाद भी  मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर और दुनिया में 12वें पायदान पर बने हुए हैं। गौतम अडानी एशिया के दूसरे और दुनिया के 13वें सबसे अमीर शख्स हैं।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges
  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK