Thu, May 14, 2026
Whatsapp

आंदोलन से घर लौट रहे किसानों के साथ हिसार में हादसा, ट्रॉली को ट्रक ने रौंदा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 11th 2021 12:34 PM
आंदोलन से घर लौट रहे किसानों के साथ हिसार में हादसा, ट्रॉली को ट्रक ने रौंदा

आंदोलन से घर लौट रहे किसानों के साथ हिसार में हादसा, ट्रॉली को ट्रक ने रौंदा

हिसार/संदीप सैनी: टिकरी बॉर्डर से आंदोलन खत्म कर सामान समेटकर घर लौट रहे पंजाब के किसानों के साथ हिसार में हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 9 पर हिसार में शनिवार सुबह करीब 7 बजे ये हादसा हुआ। [caption id="attachment_557378" align="alignnone" width="300"]farmer protest road accident hissar haryana news, किसान आंदोलन, हिसार सड़क हादसा, हरियाणा न्यूज दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली[/caption] आंदोलन से वापस लौट रहे किसानों की ट्रॉली को ढंडूर गांव के पास ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे में पंजाब के मुक्तसर साहिब निवासी किसान सुखविंदर की मौत हो गई, जबकि अन्य दो किसान घायल हो गए। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में अजय प्रीत उम्र 38 साल, गोगा उम्र 60 से 65 साल और दारा सिंह उम्र 55 साल घायल हो गए। घायलों को चूड़ामणि अस्पताल हिसार में दाखिल करवाया गया है। [caption id="attachment_557377" align="alignnone" width="300"]farmer protest road accident hissar haryana news, किसान आंदोलन, हिसार सड़क हादसा, हरियाणा न्यूज सड़क परि बिखरा खून[/caption] मिली जानकारी के अनुसार, आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब के किसान नेशनल हाईवे 9 से होते हुए पंजाब जा रहे थे। जब किसानों का काफिला हिसार में बगला रोड मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ट्रॉली मौके पर ही पलट गई, जिससे मुक्तसर साहिब के किसान सुखविंदर सिंह पुत्र जीता सिंह उम्र 38 साल की मौत हो गई।


Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK