Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

रोडवेज चालक-परिचालक पर चाकुओं से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 07th 2019 01:37 PM -- Updated: February 07th 2019 01:40 PM
रोडवेज चालक-परिचालक पर चाकुओं से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

रोडवेज चालक-परिचालक पर चाकुओं से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

फतेहाबाद। (सतीश अरोड़ा) हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव बीघड़ में देर शाम रोडवेज के एक चालक और परिचालक पर युवकों के एक गुट ने चाकुओं से हमला कर दिया। घटना में बस चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। [caption id="attachment_252629" align="aligncenter" width="448"]Injured घटना में बस चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।[/caption] वहीं घटना के बाद एक गंभीर पहलू सामने आया कि घायलों को नागरिक अस्पताल में ले जाने के लिए एंबुलेंस के इमरजेंसी नंबर पर वहां मौजूद लोगों और एक मीडिया कर्मी द्वारा बार-बार कॉल किया गया, मगर कॉल नहीं लगी। वहीं पुलिस को भी सूचना दे दी गई मगर पुलिस पर भी लेट पहुंचने का आरोप है। इस बीच घटना में घायल चालक और परिचालक को मीडियाकर्मी ने अपनी गाड़ी से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यह भी पढ़ेंपूर्व विधायक के भतीजे पर हमला, बुलेट सवार बदमाशों ने दागी गोलियां [caption id="attachment_252626" align="aligncenter" width="448"]Roadways Driver दोनों पक्षों में बीते कल भी किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी[/caption] बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में कल भी किसी बात को लेकर बस स्टैंड पर झड़प हो गई थी जिसमें चालक परिचालक ने इन युवकों को पुलिस के हवाले किया था। आज शाम चालक और परिचालक बस अपने रूट पर लेकर गांव बीघड़ स्टैंड पर पहुंचे तो पहले से ही ताक में खड़े युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK