Sun, May 31, 2026
Whatsapp

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस का बड़ा गेम प्लान, अटलांटिक सागर में उतारीं परमाणु पनडुब्बियां

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 26th 2022 12:26 PM -- Updated: March 26th 2022 12:41 PM
यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस का बड़ा गेम प्लान, अटलांटिक सागर में उतारीं परमाणु पनडुब्बियां

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस का बड़ा गेम प्लान, अटलांटिक सागर में उतारीं परमाणु पनडुब्बियां

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 31वें दिन भी जंग जारी है। रूसी सेना आए दिन और अधिक आक्रामक होती जा रही है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसके सैन्य अभियान का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है और इसके बाद उसके सैनिक पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को पूरी तरह से मुक्त करने पर केंद्रित करेंगे। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दक्षिणपूर्वी पोलैंड की यात्रा की, जहां उन्होंने अमेरिकी सैनिकों और शरणार्थियों की सहायता करने वाले सहायता कर्मियों से मुलाकात की। इसी बीच खबर आ रही है पश्चिमी देशों को धमकाने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर अटलांटिक महासागर में अपने परमाणु पनडुब्बियों को रवाना कर दिया है। उत्तर अटलांटिक महासागर के आस-पास ही यूरोप के कई देश मौजूद हैं। Russia, Atlantic Sea, nuclear submarines, Ukraine, russia ukraine war, russia ukraine crisis, vladimir putin रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को अंजाम भुगतने की धमकी देने के एक दिन बाद परमाणु पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक में भेज दिया है। बता दें कि पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण के कुछ समय बाद ही अपने न्यूक्लियर डिटरेंट फोर्सेज को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया था। Russia, Atlantic Sea, nuclear submarines, Ukraine, russia ukraine war, russia ukraine crisis, vladimir putin अब कई रूसी पनडुब्बियां जो कि 16 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम हैं, उत्तरी अटलांटिक महासागर में उतर गई हैं। पश्चिम देशों की खुफिया एजेंसियां पुतिन के न्यूक्लियर हथियारों के जखीरे पर पैनी नजर रखी हुई है। रूस ने चेतावनी दी थी कि, अगर नाटो अपनी हदें पार करेगा तो रूस युद्ध में परमाणु हथियार के इस्तेमाल से भी नहीं चूकेगा। Russia, Atlantic Sea, nuclear submarines, Ukraine, russia ukraine war, russia ukraine crisis, vladimir putin यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी जहाज को उड़ाया यूक्रेनी सैनिकों ने बर्डियांस्क में रूसी जहाज को नष्ट कर दिया है। इसकी सैटेलाइट इमेज भी जारी की गई है। बता दें कि मैक्सार टेक्नोलॉजीज की ओर से इस तस्वीर को जारी किया गया है।


Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK