Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

बल्ले से पिटाई करने वाले बीजेपी विधायक के पक्ष में लगे पोस्टर, लिखा- 'सैल्यूट आकाशजी'

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- June 29th 2019 12:42 PM
बल्ले से पिटाई करने वाले बीजेपी विधायक के पक्ष में लगे पोस्टर, लिखा- 'सैल्यूट आकाशजी'

बल्ले से पिटाई करने वाले बीजेपी विधायक के पक्ष में लगे पोस्टर, लिखा- 'सैल्यूट आकाशजी'

भोपाल। इंदौर नगर निगम के अधिकारी को बल्ले से पीटने वाले भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में इंदौर में पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों पर आकाश विजयवर्गीय की तस्वीर के नीचे लिखा था 'सैल्यूट आकाशजी'। ये पोस्टर किसने लगाए अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि नगर निगम के कर्मचारियों ने इन पोस्टरों को हटा दिया है। [caption id="attachment_312797" align="aligncenter" width="700"]Akash 3 बल्ले से पिटाई करने वाले बीजेपी विधायक के पक्ष में लगे पोस्टर, लिखा- सैल्यूट आकाशजी[/caption] गौरतलब है कि जर्जर मकान ढहाने को लकर आकाश विजयवर्गीय और नगर निगम के अधिकारियों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में आकाश विजयवर्गीय ने एक अधिकारी की बल्ले से पिटाई कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आकाश को गिरफ्तार कर लिया, उसके बाद से आकाश विजयवर्गीय जेल में बंद हैं। यह भी पढ़ेंVIDEO : बीजेपी नेता के विधायक बेटे की गुंडागर्दी’, निगम अधिकारी को बल्ले से पीटा उधर घायल अधिकारी को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत पर आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK