जेजेपी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, बीजेपी आज करेगी प्रत्याशियों की घोषणा
जेजेपी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, बीजेपी आज करेगी प्रत्याशियों की घोषणा[/caption]
कैथल जिले की पुंडरी सीट पर राजेश ढुल को टिकट दी गई है जो पुंडरी में युवा हलका अध्यक्ष हैं। करनाल जिले की नीलोखेड़ी सीट पर वाल्मिकी समाज से भीम सिंह जलाला को उतारा गया है जो लम्बे समय से अजय सिंह चौटाला से जुड़े रहे हैं। वहीं इंद्री सीट पर गुरदेव रम्भा को उतारा गया है जो इनेलो के करनाल जिले के युवा प्रधान रहे हैं।
इनके अलावा सोनीपत जिले की गोहाना सीट पर कुलदीप मलिक प्रत्याशी बनाए गए हैं जो सोनीपत जिला परिषद के चेयरमैन रहे हैं और इनेलो के युवा जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सुरजेवाला बोले- कांग्रेस की सरकार बनने पर ब्राह्मण आयोग का होगा गठन
झज्जर जिले की तीन सीटों पर भी जेजेपी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें बहादुरगढ़ से वहां के हलका अध्यक्ष संजय दलाल और बेरी सीट पर युवा नेता उपेंद्र कादियान शामिल हैं। बादली सीट पर संजय कबलाना जेजेपी के प्रत्याशी होंगे जो बादली सीट पर ही भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। नांगल चौधरी से पार्टी ने पूर्व विधायक मूला राम को टिकट दी है जो गुर्जर समाज से हैं। नूंह सीट पर जेजेपी ने इंजीनियर तैय्यब हुसैन घासेड़िया को उतारा है जो पब्लिक हैल्थ डिपार्टमेंट में सिविल इंजीनियर के पद पर काम कर चुके हैं। तैय्यब हुसैन ने 2009 में नूंह विधानसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। वहीं फरीदाबाद सीट पर कुलदीप तेवतिया को जेजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। सिरसा सीट पर जेजेपी ने राजेंद्र गनेरीवाला को प्रत्याशी बनाया है।
---PTC NEWS---