Mon, Mar 2, 2026
Whatsapp

छत्तीसगढ़ में डीआरजी के जवानों ने मार गिराए 7 नक्सली

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 03rd 2019 12:39 PM
छत्तीसगढ़ में डीआरजी के जवानों ने मार गिराए 7 नक्सली

छत्तीसगढ़ में डीआरजी के जवानों ने मार गिराए 7 नक्सली

रायपुर। एक ओर सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन छेड़ रखा है तो वहीं नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। डीजीपी डीएम अवस्‍थी ने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ राजनांद गांव के सीतागोटा के जंगल में हुई है। इस दौरान काफी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

हालांकि ऑपरेशन अभी जारी है। डीआरजी के जवानों ने मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान शुरू किया है। ताकि बचे हुए नक्सलियों के बारे पता लगाया जा सके।


यह भी पढ़ेंसोपोर में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, जवान घायल
—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK