Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 21st 2021 12:07 PM
कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित

कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। कल से हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। शिक्षामंत्री कंवरपाल ने बताया कि स्कूलों में कल से 31 मई तक के लिए छुटियां घोषित की गई हैं। कंवरपाल ने कहा कि अध्यापक लगातार स्कूल आ रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पहले स्कूल बंद करने का फैसला लिया था। ऐसे में अध्यापकों की सुरक्षा भी हमारी जिम्मेवारी है, इसलिए गर्मियों की छुट्टियां एडवांस में कई गयी है। उन्होंने कहा कि छुट्टियां बढ़ानी है या नहीं इसका फैसला आगे की स्थिति को देखकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12वीं की परीक्षायों को लेकर फैसला अभी नहीं लिया है। परीक्षाएं होंगी चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफलाइन। यह भी पढ़ें- हरियाणा में खांसी-बुखार के इलाज से पहले करवाना होगा कोरोना टेस्ट यह भी पढ़ें- अब एक क्लिक पर मिलेगी अस्पतालों में उपलब्ध बेड की जानकारी Covid positive patient ends life in civil hospital at Ludhiana वहीं कोविड वैक्सीन खराब होने पर कंवरपाल ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। शुरुयात में लोगों को गुमराह किया गया य़था इसलिए उस समय खराब हुई, पर अब लोग जागरूक और लगातार वैक्सीन लग रही है।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK