Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

Surya Grahan 2022: शुरू हुआ साल का अंतिम सूर्यग्रहण, भारत के शहरों में इस समय दिखाई देगा ये ग्रहण

Written by  Vinod Kumar -- October 25th 2022 02:54 PM
Surya Grahan 2022: शुरू हुआ साल का अंतिम सूर्यग्रहण, भारत के शहरों में इस समय दिखाई देगा ये ग्रहण

Surya Grahan 2022: शुरू हुआ साल का अंतिम सूर्यग्रहण, भारत के शहरों में इस समय दिखाई देगा ये ग्रहण

Solar Eclipse 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) लग चुका है। सूर्य ग्रहण की शुरुआत दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से आइसलैंड से हो गई है। यह ग्रहण सायंकाल 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में ख़त्म होगा। भारत में यह ग्रहण 04 बजकर 29 मिनट से दिखना शुरू होगा। यह ग्रहण लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, जिस कारण सूर्य की शुभता में कमी आ जाती है। आंशिक सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा, यह भी बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है। दिल्ली- शाम 4 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 42 मिनट तक अमृतसर- शाम 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक भोपाल- शाम 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक लखनऊ - शाम 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक देहरादून- शाम 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक शिमला- शाम 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण वृष राशि, सिंह राशि, धनु राशि और मकर राशि के जातकों के लिए सुखकारी, फलदायक और लाभ प्रद साबित होगा। उनके लिएनौकरी और व्यापर में लाभ और उन्नति का योग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण और सूतक के नियमों का पालन करना जरूरी है। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। इस सूर्यग्रहण का सूतक सुबह 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हो चुका है, ये सूर्यग्रहण ग्रहण के समाप्त होने तक रहेगा। ग्रहण के दौरान तो पूजा-पाठ करना वर्जित होता है, लेकिन शास्त्रों के मुताबिक मंत्रों के जाप से ग्रहण के प्रभाव को कम किया जा सकता है। माना जाता है ग्रहण के दौरान दूषित किरणें और नकारात्मक ऊर्जा चारों तरफ फैली हुई होती है। इसी वजह से खाने-पीने की चीजों में हानिकारक बैक्टीरिया जल्दी से फैलता है, इसलिए ग्रहण लगने पर खाने-पीने के चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं। NASA और Timeanddate.com दोनों ने सूर्य ग्रहण के दीदार के लिए लाइव स्ट्रीम लिंक जारी किया गया है। इन लिंक पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, ताकि लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकें। इसके अलावा आप 'Royal Observatory Greenwich' के यूट्यूब चैनल पर भी सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।


Top News view more...

Latest News view more...