Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रहे बच्चों को कुचला, तीन की दर्दनाक मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- June 26th 2019 11:44 AM -- Updated: June 26th 2019 11:45 AM
एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रहे बच्चों को कुचला, तीन की दर्दनाक मौत

एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रहे बच्चों को कुचला, तीन की दर्दनाक मौत

पटना। राजधानी पटना के अगमकुआं थाना अंतर्गत कुम्हरार इलाके में फुटपाथ पर सो रहे बच्चों को एसयूवी सवार ने कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्चों की मौत से गुस्साए लोगों ने एसयूवी चालक को पीट पीटकर मार डाला! [caption id="attachment_311459" align="aligncenter" width="700"]Bihar News 2 एसयूवी ने फुटपाथ पर सो रहे बच्चों को कुचला, तीन की दर्दनाक मौत[/caption] यह भी पढ़ें : दो दिन साथ रहने के बाद गायब हुई पत्नी, घर जाकर टिक टॉक में बनाया वीडियो हालांकि पुलिस अधिकारियों ने चालक की आक्रोशित लोगों द्वारा की गयी पिटाई से मौत होने से इनकार किया है और कहा है कि हादसे में बुरी तरह जख्मी होने के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले की गंभीरता देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों का आरोप है कि कार सवार नशे में धुत था जो सड़क और फुटपाथ का अंतर नहीं समझ पाया।
—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK