पूर्व विधायक के भतीजे पर हमला, बुलेट सवार बदमाशों ने दागी गोलियां
घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है[/caption]
वहीं गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वारदात को लेकर मौके का मुआयना करने में जुट गई। शुरूवाती जांच में पुलिस ने काला राणा गैंगस्टर पर शक जाहिर किया है और परिवार के लोगों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।
[caption id="attachment_252446" align="aligncenter" width="448"]
फिलहाल घायल ऑटो चालक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया[/caption]
गौरतलब है कि गैंगस्टर काला राणा के भाई का पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के परिवार के साथ विवाद चल रहा है। काला राणा ने पहले भी संपत नेहरा गैंगस्टर से विधायक के भाई के ऑफिस में जाकर फायरिंग करवाई थी और तब भी विधायक का भाई तो उस फायरिंग में बच गया था जबकि उसके साथी के पांव में गोली लगी थी। तब काला राणा जेल में बंद था और अब भी परिवार के लोगों ने काला राणा पर ही शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस ने दिलराज की गाड़ी की जांच फोरेंसिक टीम से करवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : रोके से भी ना रूका तो पुलिस ने हंगामा मचाने वाले युवक की कर दी धुनाई