Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 11 दिसंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- December 11th 2020 12:40 AM -- Updated: December 10th 2020 10:45 PM
आज का राशिफल 11 दिसंबर 2020

आज का राशिफल 11 दिसंबर 2020

Forecast for 11th Dec 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- माता-पिता का रुख आपके प्रति थोड़ा सख्त हो सकता है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कागज़ात साइन करते समय अच्छे से जांच लें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित समस्या दूर होंगी। किसी काम को पूरी दक्षता से करने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – रॉयल ब्लू वृषभ- किसी प्रॉप्रर्टी के खरीदने की संभावना है। आज आपको किसी से मिलकर अच्छा महसूस होगा। अपने साथी के करीबब महसूस करेंगे। फ्रीलांसिंग और कमीशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे मिथुन- कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी को कोई डील आज पूरी हो सकती है।. कठिन विषयों में किसी का मार्गदर्शन लाभदायक साबित होगा। आपके प्रयासों से प्रेम संबंध मज़बूत होंगे। वजन नियंत्रित करने की सोच सकते हैं। कुछ प्रोफेशनल कमीटमेंट को पूरा करने की ज़रूरत है.. काम की व्यस्तता के चलते परिवार को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – पीला कर्क- परिवार में गॉसिप से दूर रहना समझदारी होगी। किसी यात्रा पर जाकर व्यस्त रह सकते हैं। मेहनत और अच्छी तैयारी के चलते प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। आपका साथी समय साथ बिताने के लिए किसी चीज़ में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहने की ज़रूरत है। सेहत के प्रति बरती सावधानियां स्वास्थ्य के लिए अच्छी रहेगी। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे सिंह- परिवार का कोई युवा कोई खुशखबरी सुना सकता है। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। घर पर अपने सुझावों को लागू करने का मौका मिल सकता है। आपके शब्दों से साथी का मूड खराब हो सकता है। पिछले किसी निवेश से मिले अच्छे रिटनर्स से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। करियर में स्थिर होने में सफल होंगे। किसी नई बीमारी के चपेट में आने की संभावना है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – क्रीम कन्या- परिवार का कोई सदस्य करियर को लेकर अच्छी सलाह दे सकता है। कठिन विषयों में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। खानदानी पैसा मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। सेहत के प्रति जागरुक हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन तुला- घर का माहौल अपने अनुसार करने में कामियाब हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार होगा। आज किया गया कोई भी आगे चलकर मददगार साबित होगा। आपके साथी की कुछ आदतें आपको परेशान कर सकती है। मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते खर्चा करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर लगातार चीज़ें सीखते रहना दिलचस्प होगा। वज़न नियंत्रित करने में सफल होंगे। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – सफेद वृश्चिक- नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की संभावना है। किसी पुरानी समस्या को नए तरीके से देखना फायदेमंद रहेगा। किसी उपहार या कैंडिल लाइट डिनर पर जाने की संभावना है। किसी चीज़ में निवेश के लिए समय उपयुक्त है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – ग्रे धनु- परिवार के किसी युवा के अच्छे व्यवहार के चलते प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाने से पुराने कांटेक्ट ताज़ा होंगे। पढ़ाई को लेकर दूसरे छात्रों के संपर्क में रहना अच्छा होगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। बढ़ते खर्चों के बावजूद आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर को लेकर दिन लाभदायक साबित होगा। नियमित व्यायाम से फिट और ऊर्जावान रहने में मदद मिलेगी। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन मकर- करियर और परिवार दोनों के लिए अच्छा करने की इच्छा होगी। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस होगा। सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत करनी होगी। पुराना प्यार जीवन में वापिस दस्तक दे सकता है। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करना फायदेमंद रहेगा। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। फिट और ऊर्जावान रहने के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – बेबी पिंक कुंभ- परिवार के किसी समारोह में लंबे समय लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। पढ़ाई को लेकर चीज़ें आपके नियंत्रण में रहेंगी। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिछले किए गए किसी निवेश से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर आपके सुझावों की काफी मांग रहेंगी। स्वयं पर नियंत्रण रखना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – ब्लूइश ग्रीन मीन- कार्यक्षेत्र पर लिया गया कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत के प्रति जागरुक लोगों के साथ रहना आपके लिए फायदेमंद होगा। बचपन की जगह पर यात्रा करने से पुरानी यादें ताज़ा होंगी। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए मेहनत करनी होगी। खर्च करते समय खुद पर नियंत्रण रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...