Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 11 मई 2021

Written by  PTC NEWS -- May 11th 2021 12:01 AM -- Updated: May 10th 2021 11:24 PM
आज का राशिफल 11 मई 2021

आज का राशिफल 11 मई 2021

Forecast for 11th May 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) हेल्थ के प्रति आप काफी सजग होंगे। व्यावसायिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे मगर आपके पास समय का अभाव होगा। घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। वेकेशन पर जाने के आसार हैं। किसी कानूनी कार्यवाही में अड़चनें सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लकी नंबर: 9 लकी कलर: रोजी ब्राउन वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनाए रखने के लिए फिजूलखर्ची से बचना होगा। पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त होगी। मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल होगी। छुट्टी पर जाने की अर्जी मंजूर होगी। संपत्ति की खरीदी के पहले सारे दांव-पेच जान लें। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी प्लानिंग के लिए समय अनुकूल है। लकी नंबर: 17 लकी कलर: पैरट ग्रीन मिथुन (मई 21 - जून 21) रूटीन में आए बदलाव से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च बजट को गड़बड़ा सकता है। घर के बुजुर्ग की सलाह आपके काम आएगी। परिवार के साथ छुट्टी मनाने जाने की संभावना है। पुरानी संपत्ति का फैसला आपके हित में होने के संकेत हैं। विदेशी यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई करने का सपना साकार होगा। लकी नंबर: 8 लकी कलर: पैरट ग्रीन कर्क (जून 22 - जुलाई 22) नया यंत्र या घर के काम का सामान खरीदने के संकेत हैं। व्यावसायिक जीवन में पॉजिटिव बदलाव आने की संभावना है। जंक फूड के सेवन से हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार के सदस्य से सलाह लेने पर आपको सफलता मिलेगी। नया घर या गाड़ी खरीदने के लिए समय अनुकूल है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने की संभावना है। लकी नंबर: 7 लकी कलर: रॉयल ब्लू सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) मेडिटेशन से मानसिक स्वास्थय अच्छा रहेगा। पुराने निवेशों से मिले पैसों से बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। पेशेवर जीवन में सही फैसले आपके हित में होंगे। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। लंबी यात्रा करने से बचें। प्रॉपर्टी की खरीदी या बिक्री से आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। लकी नंबर: 1 लकी कलर: ओलिव ग्रीन कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) घरेलू नुस्खे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक परेशानियाँ खत्म होंगी। अपनी कार्यकुशलता में बदलाव लाने से वर्कप्लेस में सफलता मिलेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जॉब के चलते विदेश की यात्रा संभव है। पैतृक संपत्ति मिलने से आय में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लकी नंबर: 15 लकी कलर: डार्क ग्रीन तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) आप अपना स्वास्थ्य मेंटेन रखने में सफल होंगे। किसी भी तरह के निवेश के पहले पूरी जानकारी ले लें। वर्कप्लेस में सीनियर्स आपके परफॉर्मेंस से संतुष्ट होंगे। परिवार में नए सदस्य के आने से या किसी के विवाहबद्ध होने से खुशियां आएगी। नई जगहों पर घूमने जाने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी की डील आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी। लकी नंबर: 9 लकी कलर: गोल्डन ब्राउन वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) नयी एक्सरसाइज रूटीन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए फिजूलखर्ची से बचना होगा। व्यावसायिक जीवन में आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों की सलाह आपके पेशेवर जीवन में काम आएगी। किसी सामाजिक समारोह के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति अड़चनों का कारण बन सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लकी नंबर: 5 लकी कलर: डार्क ग्रीन धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) ऑपरेशन से ठीक हो रहे मरीजों की हालत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पेशेवर जीवन में आप काम पर फोकस करने में थोड़े कम सक्षम होंगे। बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्रा आनंदमय होगी। आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीज में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना पूरा होगा। लकी नंबर: 9 लकी कलर: रोजी ब्राउन मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) लंबी बीमारी घरेलू उपचार से ठीक हो जाएगी। पुराने निवेशों से पैसे मिलने में थोड़ी देरी होने के संकेत हैं। व्यवसाय के लिए यात्रा सफल साबित होगी। पेशेवर जीवन संतोषजनक रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति का माहौल रहेगा। वेकेशन पर जाने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी डील में आई देरी ख़त्म होगी। शिक्षा के क्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। लकी नंबर: 22 लकी कलर: लाइट ब्लू कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आय में मुनाफे से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में होने वाले मतभेदों से बचें। रोड ट्रिप पर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नई संपत्ति या घर की साज-सज्जा में समय व्यतीत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र उन्नति हासिल करेंगे। लकी नंबर: 2 लकी कलर: इंडिगो मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ दूर होंगी। फाइनेंस से जुड़ी कोई भी डील आपके हित में होगी। वर्कप्लेस में आपकी काम के प्रति निष्ठा सीनियर्स को इंप्रेस करेगी। परिवार में आप किसी नवयुवक की मदद कर सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। परिजनों के साथ मनमुटाव दूर करने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आप ख्याति प्राप्त करेंगे। लकी नंबर: 8 लकी कलर: सैंडी ब्राउन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...