Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 12 जनवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- January 12th 2021 12:04 AM -- Updated: January 11th 2021 09:46 PM
आज का राशिफल 12 जनवरी 2021

आज का राशिफल 12 जनवरी 2021

Forecast for 12th Jan 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) ढेर सारे विकल्पों से अच्छी नौकरी पाना आज आपके लिए संभव होगा। कार्यक्षेत्र में बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाने में कारगर साबित होगी। अच्छे स्वास्थ के लिए चल रहे आपके प्रयासों का फल आपको जल्द ही मिलेगा। व्यावसायिक जीवन में कुछ बाधाएं आने की संभावना है। परिवार में किसी योग्य युवा के विवाहबद्ध होने के योग हैं। घर पर उत्साह से भरा माहौल आपको भी ख़ुशी से भर देगा। यात्रा पर बदले परिवेश से आपका मन प्रसन्न होगा। अपने पति/पत्नी के साथ मतभेदों को तुरंत प्रेम से सुलझाने की आवश्यता है। लकी नंबर: 11 लकी कलर: ऑरेंज वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) वेकेशन खुशियों से भरा होगा मगर आपको परिवार की कमी खलेगी। किसी विवाह, समारोह या कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। निजी जीवन में परिस्तिथियाँ नियंत्रण के बाहर जाने के संकेत हैं। फ़िज़ूलख़र्ची करवाने और करने पर रोक लगाने से ही आर्थिक स्तिथि स्थिर हो पाएगी। पोषक आहार स्वास्थ अच्छा बनाने में लाभदायक सिद्ध होगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाने पर आपका सामजिक दायरा बढ़ेगा। पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का अवसर हाथ से जाने न दें। लकी नंबर: 17 लकी कलर: लाइट ग्रे मिथुन (मई 21 - जून 21) सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को मनचाहे शहर में ऊँचा पद मिलने के संकेत हैं। अपने निजी मामले को सुलझाने में मित्र आपकी सहायता मांग सकते हैं। किसी दिलचस्प व्यक्ति की ओर आपके आकर्षित होने की संभावना है। परिवार में किसी बुज़ुर्ग का बुरा व्यवहार आपको दुखी करेगा। आपका सहायक स्वाभाव आपको सामाजिक जीवन में मान्यता नहीं दिला पायेगा। स्वास्थ-संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्य की व्यस्तता के कारण लव लाइफ में दूरियां आने के आसार हैं। लकी नंबर: 22 लकी कलर: डार्क ब्लू कर्क (जून 22 - जुलाई 22) सामाजिक जीवन में परिस्तिथियाँ आपको आश्चर्यचकित कर देंगी। कुछ लोगों के दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर जाने के संकेत हैं। आपको पैतृक संपत्ति भेंट में मिलने की संभावना है। शुभचिंतक आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। रियल एस्टेट के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक होगा। दोस्तों से चल रहे मतभेद सुलझने के योग हैं। किसी बीमार व्यक्ति की सहायता करना उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। रुकी हुई लव लाइफ में आपको फिर से उत्साह भरने की आवश्यकता है। लकी नंबर: 18 लकी कलर: लाइट रेड सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) व्यावसायिक मामलों में आपके दिए सुझाव महत्त्वपूर्ण साबित होंगे। आपको थकान और स्वास्थ-संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलने की संभावना है। कुछ लोगों को व्यवसाय में लाभ होने के संकेत हैं। नए ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने की आदत बनानी होगी। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों के कारण आप खुद के लिए समय नहीं निकल पाएंगे। कोई परिचित युवा आपकी सलाह की अपेक्षा कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आप अपने आपको साबित करने की कोशिश करेंगे। आप अपने प्रेम संबंधों में घनिष्ठता लाने में कामयाब होंगे। लकी नंबर: 15 लकी कलर: रॉयल ब्लू कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) किसी प्रवभावशाली व्यक्ति से व्यवहार बढ़ाने से आपको लाभ होगा। सामाजिक जीवन में आपके अच्छे स्वाभाव से लोग प्रेरित और प्रभावित होंगे। किसी अतिथि के घर आ जाने से आपका रूटीन गड़बड़ाने की संभावना है। कुछ युवाओं के शो बिज़नेस से जुड़ने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में खोये हुए अवसरों से सीख लेकर नए विकल्प चुनने के लिए समय अनुकूल है। आप पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को आगे ले जाने के बारे में सोचेंगे। लकी नंबर: 4 लकी कलर: वायलेट तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मंगलमय होगा। परिवारवाले आपके फैसलों में आपके समर्थन में होंगे। कुछ लोगों को शुभचिंतकों से सहायता मिलने की संभावना है। सामजिक जीवन में दोस्तों के साथ आप कोई विशेष अवसर मानाने में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्तिथि मज़बूत बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में ] को बेहतर प्रदर्शन करने के प्रयास करने होंगे। किसी समारोह में दिलचस्प व्यक्ति के साथ आप नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। लकी नंबर: 5 लकी कलर: स्काई ब्लू वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) कोई महत्त्वपूर्ण कार्य करने से पहले आपको पूरी तैयारी करनी होगी। अपने दोस्तों के साथ आप समय बिताने में सफल होंगे। सहकर्मियों के साथ गलतफहमियों को दूर करने की आवश्यकता होगी। आप किसी ख़ास व्यक्ति के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कुछ लोगों का घर खरीदने का सपना साकार होता दिखाई देगा। काफी सारे काम एक साथ करने के कारण आप आज व्यस्त रहेंगे। अपने प्रेमी/प्रमिका के साथ समय बिताने का अवसर हाथ से जाने न दें। लकी नंबर: 9 लकी कलर: पिंक धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) परिवार के युवा अपने प्रदर्शन से आपको गर्वान्वित करने में सक्षम होंगे। सहकर्मियों के साथ मतभेदों को परे रखकर व्यावसायिक जीवन में आगे बढ़ना होगा। आपके दयालु स्वाभाव का आज कोई गलत फायदा उठा सकता है। कर्मचारियों के साथ निजी बातें करने से सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा या ऑफिस की मीटिंग्स के कारण आप अपने लिए समय नहीं निकल पाएंगे। आपकी कमियों के बावजूद भी परिवारवाले आपका साथ देंगे। आप अपने पार्टनर के साथ खुशियों के पल बिताएंगे। लकी नंबर: 11 लकी कलर: ऑरेंज मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) आपकी आर्थिक स्तिथि बहुत ही मज़बूत बनी रहेगी। कुछ लोग अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। अपने मनचाहे वेंचर में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या आय में वृद्धि के संकेत हैं। जितना हो सके फ़िज़ूल के खर्चों पर रोक लगाए रखें। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने में आपको आनंद मिलेगा। स्वास्थय से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या सुलझने की संभावना है। लव लाइफ काफी एक्साइटिंग रहेगी। लकी नंबर: 9 लकी कलर: येलो कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) निजी मामलों को सुलझाने के लिए आप सही निर्णय लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक जीवन में सीनियर्स आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। सोशल सर्कल में आप दोस्तों के बीच लोकप्रिय बने रहेंगे। आय के नए विकल्प खुलने से आपकी आर्थिक स्तिथि संतोषजनक बन जाएगी। स्वास्थ-संबंधी कोई समस्या नहीं होने के संकेत हैं। पारिवारिक कार्यक्रम के आयोजन से आपसी संबंधों में सुधार आएगा। आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनर के साथ कैंडल-लाइट डिनर पर जाने की संभावना है। लकी नंबर: 18 लकी कलर: गोल्डन ब्राउन मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) नए व्यवसाय के लिए अधिक आमदनी की आपकी आवश्यकता पूरी होगी। पति/पत्नी के साथ मतभेद सुलझने से संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको अपना कौशल दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में घर के युवा उपलब्धियां हासिल करके आपको गर्वान्वित करेंगे। लंबी यात्रा पर किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिलने की संभावना है। पुराने दोस्तों से मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में दूरियां बढ़ बढ़ सकतीं हैं। लकी नंबर: 22 लकी कलर: डार्क ब्लू


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...