Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 17 जून 2021

Written by  PTC NEWS -- June 17th 2021 12:02 AM -- Updated: June 16th 2021 10:27 PM
आज का राशिफल 17 जून 2021

आज का राशिफल 17 जून 2021

Forecast for 17th June 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष फिटनेस के मोर्चे पर कोई आपको गाइड कर सेहतमंद जीवन की ओर ले जा सकता है। आपको दैनिक जीवन के काम में भी छोटी छोटी बचत पर ध्यान देने की जरुरत होगी। प्रोफेशनल स्तर पर आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा कई रचनात्मक काम होने वाला है। घरेलू स्तर पर आप जिस काम को करना चाह रहे अन्य सदस्य इसके विरोध में रहेंगे। परिवार के साथ वेकेशन पर जाने का चांस बन रहा है,रोमांचक समय बिता सकते हैं। किसी सहपाठी या सिनियर की सलाह पर बेहतर परिणाम लाने में सक्षम साबित होंगे। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : पिंक वृष पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए आज आप स्वास्थ के प्रति जागरुक रहेंगे। मनपसंद अकोमोडेशन लेने के लिए बजट से ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। आमदनी अच्छी रहने से वित्तीय स्तर पर मजबूती आने की संभावना है। जीवनसाथी आपका घरेलू और प्रोफेशनल जिम्मेदारी शेयर कर सकता है। शहर से कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है। प्रॉपर्टी के बंटवारे में सभी पक्ष के संतुष्ट रहने की उम्मीद की जा सकती है। पढाई के क्षेत्र में एक आज महत्वपूर्ण असाइनमेंट मिलने की संभावना है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : क्रीम मिथुन आज आप खुद को पहले से अधिक फिट और उर्जावान महसूस करने वाले हैं। सामने आए किसी आकर्षक सौदे पर विचार करना जरुरी है,जल्दबाजी से बचें। प्रोफेशनल स्तर पर क्लाइंट की बढती हुए संख्या आपको रोमांचित कर सकती है। जीवनसाथी आपके विचार को तरजीह दे सकता है लेकिन एक सीमा तक ही। नए नए जगह देखने के शौकिन लोग जल्द ही एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। प्लॉट या मकान के लिए आवेदन लकी ड्रॉ में निकलने की संभावना नहीं लग रही। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : स्काई ब्लू कर्क सेहत के स्तर पर अब तेजी से सुधार शुरु हो रहा है,बेहतर महसूस कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को प्रमोशन या इंक्रिमेंट मिलने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के सभी सदस्यों के अपने अपने काम में बिजी रहने से माहौल बोरिंग रहेगा। विदेश यात्रा पर गए लोगों को किसी करीबी की मेहमानवाजी का मजा मिल सकता है। आपके लिए बेहद आवश्यक है कि प्रॉपर्टी के सारे कागजात संभाल कर क्रम में रखें। जिन लोगों को अपने रिजल्ट का इंतजार था आज का दिन उनके लिए खास रहेगा। शुभ अंक : 22 शुभ रंग :इंडिगो सिंह जिम ज्वाइन करने या व्यायाम शुरु करने का लाभ आपकी सेहत पर नजर आएगा। किसी मंहगे सामान को खरीदने का मोह आपकी जमा पूंजी में सेंध लगा सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर जल्दबाजी में किसी नतीजे पर पहुंचना खतरनाक हो सकता है। जीवनसाथी की समझदारी आपके रिश्ते को मजबूत डोर में बांधे रखने वाला है। लंबी यात्रा थका देने वाली साबित होगी,सामान्य होने के लिए खुद को थोड़ा वक्त दें। प्रॉपर्टी का विवादित मामला आपसी सहमति से सुलझा लिए जाने की उम्मीद है। प्रोफेशनल्स की सलाह आपको सही रास्ते पर चलने में सहायता कर सकती है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : मजेंटा कन्या शेप में वापस आने के लिए आपके द्वारा किया जा रहा प्रयास सफल होता हुआ लग रहा। वित्तीय स्तर पर उत्साहित करने वाला माहौल रहेगा,आमदनी में बढोतरी होने वाली है। वोलेंटियर्स के लिए आज काफी व्यस्तता रहेगी लेकिन आप अपने काम का मजा लेंगे। परिवार के लोगों से कोई बात छुपाना आपको समस्या में डालने वाला है,सावधान रहें। आज दोस्तों के साथ किसी टूरिस्ट स्पॉट को देखने जाना बेहद रोचक अनुभव रहेगा। पेंडिंग छोड़ दिया गया कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकता है। उच्च शिक्षआ लेन के लिए प्रयासरत लोगों को इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : ऑफ व्हाइट तुला हवा बदलने से आपकी सेहत पर चमत्कारिक प्रभाव पड़ेगा,मानसिक शांति भी मिलेगा। आपका नया सहकर्मी आपको सही जगह पर निवेश को लेकर कोई टिप दे सकता है। अपने प्रोफेशनल स्किल को अपग्रेड करने का विचार कर सकते हैं,इससे डिमांड बढेगी। घर के सुकूनदायक माहौल में आप तरोताजा और साकारात्मक महसूस करने वाले हैं। यात्रा पर जाने का प्लान करने वाले लोगों को मौसम पर नजर रखनी चाहिए,सुरक्षित रहेंगे। प्रॉपर्टी के किसी मामले को लेकर तनाव में रहने की संभावना है,सही समय का इंतजार करें। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : हल्का लाल वृश्चिक अपने लाइफस्टाइल के अनुकूल व्यायाम का रुटिन रखना आपके हक में काम करेगा। कोई मंहगा सामान या ज्वेलरी खरीदने में अच्छे बार्गेनिंग का फायदा मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्यभार देने के लिए बुलाया जा सकता है,कमर कस लें। सोशल नेटवर्किंग के जरिये आपकी लोकप्रियता घर घर में पहुंचने की उम्मीद दिख रही है। आप में से कुछ लोग जल्द ही कोई मकान बनवाने या खरीदने का प्लान कर सकते हैं। किसी एडवेंचर ट्रिप पर जाना आपके लिए अभूतपूर्व अनुभव साबित होने की उम्मीद है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : पिच धनु खाने पीने को लेकर सख्त रुटिन और नियमित व्यायाम आपके फिटनेस को मेंटेंन रखेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोफेशनलिज्म का डंका बजने वाला है,सीनियर के गुड बुक में रहेंगे। संयुक्त परिवार में रहने वाले लोग कहीं ग्रुप में घूमने जाने का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। एडवेंचर के शौकिन लोग अपने अनकूल कोई गतिविधि तलाश करने का प्रयास करेंगे। मार्केट की परिस्थिति देखकर अपना पैसा प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार कर सकते हैं। पढाई के प्रति आपकी लगन और मेहनत जल्द रंग लाएगी,बड़ी सफलता मिलने वाली है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग :पिंक मकर सेहतमंद रहने के लिए आज आपको किसी प्रकार के अति से बच कर रहना होगा। समझदारी से किए गए निवेश के कारण आप वित्तीय स्तर पर मजबूत स्थिति में होंगे। कुछ निजी कमिटमेंट के कारण किसी प्रोफेशनल डेडलाइन को पार कर सकते हैं। किसी की उचित सलाह से परिवार का नौजवान सही रास्ते का चुनाव कर सकेगा। आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है,तैयार रहें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयासरत लोग सामने आए विकल्प से कुछ चुनाव कर सकेंगे। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : बैंगनी कुंभ यदि आप फिट और उर्जावान रहना चाहते हैं तो आपको अपना आलस्य छोड़ना होगा। आप किसी ऐसे इंसान से प्रभावित हो सकते हैं जो लापरवाही से पैसा खर्च करता है। प्रोफेशनल स्तर पर आपको कोई शानदार अवसर मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आज आपका दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने का विचार बेहद रोमांचक रहने वाला है। पढाई के क्षेत्र में दिवास्वप्न देखना छोड़कर अपने दिमाग पर काबू रखना जरुरी होगा। प्रॉपर्टी का विवादित मामला सुलझा जाएगा ,फैसला आपके पक्ष में रहने की उम्मीद है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : मजेंटा मीन व्यायाम को लेकर आपका समर्पित रवैया सेहत और फिटनेस के स्तर पर नजर आएगा। आज एक अच्छे वित्तीय डील के जरिये बड़ी आमदनी होने की उम्मीद नजर आ रही है। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी को हल्के में लेना सही नहीं,आपके उपर भारी पड़ सकता है। घरेलू स्तर पर अपने पसंद के इतर कोई काम देखकर आप अपना नियंत्रण खो सकते हैं। आज काम के सिलसिले में शहर से बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,तैयार रहें। किसी समाजिक गतिविधि में हिस्सा लेने के कारण आज आपके व्यस्त रहने की संभावना है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : स्काई ब्लू


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...