Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2021

Written by  PTC NEWS -- October 25th 2021 12:13 AM -- Updated: October 24th 2021 10:15 PM
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2021

आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2021

Forecast for 25th Oct 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: +91-172-2562832, 2572874 Delhi: +91-11-47033152, 40532026 मेष जो अपने पसंद के देश की यात्रा पर जाना चाहते हैं उन्हें बार्गेनिंग प्राइस पर टिकट मिल जाएगा। घर के रोनेनोवेशन के उपर आपने जो कुछ कर्च किया है उसे वापस किराये के जरिये कमा लेंगे। पढाई में लापरवाही करने से बचें आपके वर्तमान प्रदर्शन में गिरावट आने की संभावना दिख रही है। यदि आपको अपनी नौकरी में मन नहीं लग रहा है तो इसे जारी रखने को लेकर पुनर्विचार करें। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : लाल वृष प्रोफेशनल क्षेत्र में एक मजबूत एंप्लायी की छवि में रहने के कारण बॉस के प्रकोप से बचे रहेंगे। आपको स्कूल के किसी प्रोग्राम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा,काम को नोटिस किया जएगा। बच्चों के लिए घर पर कोई खेल प्रतियोगिता रखना आपको व्यस्तता और आनंद दोनों दे सकता है। यदि कुछ भी कहीं भी खा रहे हैं तो आपका पाचन प्रभावित होने वाला है,खान पान का ख्याल रखें। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : चॉकलेट मिथुन ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में काम करने वालों के साथ कोई बड़ा नाम जुड़ने की संभावना है। स्कूल में अच्छा प्रदर्शन किए जाने से आप शिक्षकों के प्रिय बनने वाले हैं,उत्साहित रहेंगे। जहां तक सेहत का सवाल है आपको किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहिए,सतर्क रहें। निवेश के मकसद से जल्द ही कहीं प्रॉपर्टी लिए जाने की संभावना बन रही है,बेहद खुशी मिलेगी। जिस रिफंड का आपको बेसब्री से इंतजार है अब और उसके लिए धैर्य नहीं रखना पड़ेगा। परिवार का कोई बच्चा बार बार यदि किसी शिक्षक को रिजेक्ट कर रहा हो तो कुछ और सोचें। शुभ अंक : 8 शुभ रंग: बेज कर्क वर्तमान नौकरी से सतुष्टि नहीं मिलने के कारण आपका तनाव बढ रहा है,कोई और विकल्प तलाशें। आप में से कुछ लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा की रिज्ल्ट सूची में मेरिट के स्थान पर जगह हासिल करेंगे। किसी अन्य शहर में आसरा ढूंढने वाले लोग पीजी में रहना पसंद करेंगे,बजट के अंदर मिल जाएगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहता है,आप इसे हमेशा बनाए रखने का प्रयास करेंगे। यदि आपके पास व्यायाम करने के लिए वक्त नहीं है तो थोड़ा बहुत एरोबिक्स कर सकते हैं। शुभ अंक : 6 शुभ रंग :पिच सिंह परिवार के किसी सदस्य की एनिवरसरी या जन्मदिन की पार्टी रखे जाने की संभावना है,पार्टी अच्छी रहेगी। आज आपके घर किसी खास करीबी रिश्तेदार के आने के संकेत हैं,कुछ दिन उनका ठहरना हो सकता है। यदि प्रोफेशनल क्षेत्र की परेशानी मानसिक और भावनात्मक दोनों रुप से तनाव दे रहा तो जॉब छोड़ दो। बिना वजह स्कूल में समस्या खड़ी करने से बचें,कुछ हो गया है तो पेरेंट्स को विश्वास में लेना जरुरी होगा। सही लाइफस्टाइल और अपने खान पान का संतुलन बनाए रखने से बहुत हद तक आप फिट रह सकते हैं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन कन्या आपके बच्चे के स्कूल में क्या कुछ चल रहा है इस पर नजर बनाए रखना जरुरी होगा। जो साइड बिजनेस से अच्छा कमा लेते हैं वो जॉब छोड़कर इसी काम में लग सकते हैं। आज आपको किसी करीबी के गृहप्रवेश की पूजा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पैतृक संपत्ति की विक्री में मिली हिस्सेदारी से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आपका ध्यान काम पर रहेगा तो बॉस के नेगेटिविटी को झेलने से बच सकते हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : डार्क ग्रे तुला परिवार के लोगों के लिए संतुलित भोजन और व्यायाम की दिनचर्या सुनिश्चित करने की जरुरत होगी। अपने बच्चों की हर मांग को पूरा किया जाना संभव नहीं इसलिए उन्हें समझाने का प्रयास कर सकते हैं। कैश की समस्या से बचने के लिए आपको फालतू खर्च से बचना चाहिए,समझदारी से काम लेना होगा। आप में से कुछ लोगों को किसी नए जगह जाने का अवसर मिलने वाला है,इसे लेकर रोमांचित रहेंगे। यदि कार्यस्थल का तनाव आपके प्रदर्शन को प्रभावित करने लगा है तो उससे उबरने का रास्ता निकालें। पढाई के स्तर पर आपका प्रदर्शन कमजोर हो रहा है तो उस पर मेहनत किया जा सकता है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : सिल्वर वृश्चिक घर में हमेशा साकारात्मक माहौल बना रहे इसके लिए कोई ठोस उपाय खोज सकते हैं। आपने जिसकी मदद की है वो एहसानमंद रहेगा और जरुरत पड़ने पर काम आएगा। बॉस से तत्काल कोई मदद मांगने के लिए जी हुजुरी करना सही नहीं उल्टा पड़ सकता है। कोई पुरानी बीमारी लापरवाही के कारण दुबारा परेशान कर सकती है,ध्यान देना जरुरी है। यदि आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने जरुरी दस्तावेज को संभाल कर रखना चाहिए। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : लाइट ब्लू धनु इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहित करने वाला रहेगा,पॉजिटिव महसूस करेंगे। कला के क्षेत्र में काम करने वालों को अवार्ड या सम्मान मिलने की संभावना नजर आ रही है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा लेने की इच्छा रखने वाले स्कॉलरशिप लेने में सफल हो सकते हैं। परिवार के किसी युवा सदस्य की शादी तय होने की संभावना है,जल्द ही बंधन में बंध जाएंगे। जीवनसाथी के संग किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा,रोमांचित रहेंगे। गृहणियां आज अपने घर को नए तरीके से सजाने में व्यस्त रहने वाली हैं,व्यस्त दिन गुजरेगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : केसरिया मकर प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो किसी ब्रोकर की बात पर भरोसा करने के बदले अपना रिसर्च करें। गुस्सैल बॉस को अपने काम में ऐसा कोई मौका नहीं देना चाहेंगे जिससे उसका सामना करना पड़े। यदि आपके बच्चे के व्यवहार में परिवर्तन आ रहा है तो उसके मूल समस्या पर ध्यान देना चाहिए। जिस तरह कोई स्वास्थ्य समस्या आपके रातों की नींद हराम कर रही डॉक्टर से संपर्क करना होगा। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : बैंगनी कुंभ शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी करने वालों को उनके अच्छे काम के लिए बोनस या इंक्रिमेंट मिल सकता है। पूरी तैयारी के साथ किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होता,आगामी परीक्षा उत्तीर्ण कर साबित करेंगे। यदि आप अपने रुटिन लाइफ से बोर हो रहे हैं तो किसी खूबसूरत जगह का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। फिटनेस को लेकर मन में लंबे समय से चल रहा विचार अब व्यवहार में बदलने का प्रयास किया जाएगा। ऑफिस के ब्लेम गेम में आप फंसाए जा सकते हैं,समय से पहले इस मामले को साफ कर लेना सही होगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : मरुन मीन जो लोग वर्क फ्रॉम होम पर जाना चाहते हैं उन्हें ऑफिस से इसकी अनुमति मिल जाने की उम्मीद है। जिस विषय में आप कमजोर हैं उसमें मदद के लिए किसी अच्छे शिक्षक की तलाश कर सकते हैं। घर से किया जाने वाला व्यापार अच्छा चलेगा लेकिन इसमें आपका काफी समय बर्वाद होता रहेगा। बच्चों को समय का सार्थक उपयोग करना सीखाएं,उसे कोई हुनर सीखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। सेहत को लेकर चल रहा तनाव और शंका मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दूर हो जाने की संभावना है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : पिच


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...