Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 26 दिसंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- December 26th 2020 12:04 AM -- Updated: December 25th 2020 11:47 PM
आज का राशिफल 26 दिसंबर 2020

आज का राशिफल 26 दिसंबर 2020

Forecast for 26th Dec 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- किसी महंगी चीज़ की खरीददारी के लिए पैसों की बचत कर सकते हैं। अपनी मनपसंद जगह ट्रांसफर मिल सकता है। स्वस्थ खानपान की आदत अपनाना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के किसी युवा के प्रदर्शन पर गर्व करेंगे। कहीं घूमने जाते समय मौसम का ख्याल रखें। किसी नए घर को व्यवस्थित कर अपार संतोष महसूस होगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग - पर्पल वृषभ- वित्तीय रूप से दिन लाभदायक साबित होगा। ऑफिस में दूसरों के लिए उदाहरण बनेंगे। सेहतमंद रहने के लिए किए गए प्रयास फायदेमंद होंगे। किसी निजी मामले को लेकर माता-पिता से विवाद हो सकता है। अपने करीबियों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों को खुश करने के लिए कोई पार्टी कर सकते हैं। अपने साथी के साथ खुशी और संतोष मिलेगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – हल्का नीला मिथुन- आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सेहत अच्छी रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर्स नाराज़ हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। आज सभी आपके क्रिएटिव आइडिया की तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 4 शुभ रंग - आसमानी कर्क- धन लाभ की संभावनाएं बढ़ रही हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट में व्यस्त रह सकते हैं। नियमित रूप से व्यायाम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। परिवार आज आपकी सभी ज़रूरतों का ख्याल रखेगा। किसी महत्वपूर्ण चीज़ की तैयारी करने में अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके अनुरूप होगा। आज आप अपने साथी की कंपनी को एंजॉय करेंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग - हरा सिंह- कार्यक्षेत्र पर काम करते समय सावधानी बरतें। आय के नए स्त्रोत खुलने से आय में वृद्धि होगी। खानपान पर नियंत्रण रखना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के समय ना दे पाने के चलते उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। कहीं ट्रैकिंग पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में किसी युवा के प्रदर्शन पर गर्व महसूस होगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। शुभ अंक – 18 शुभ रंग - मजेंटा कन्या- ऑफिस में चल रही चीज़ों को गोपनीय रखें। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से सेहत में सुधार होगा। परिवार के किसी युवा के कारण दौड़भाग करनी पड़ सकती है। फ्रीलांसिग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रतिभा के मुताबिक पैसे नहीं मिल पाएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने में सफल होंगे। आज अधूरे कामों को पूरा करने के लिए दिन उपयुक्त रहेगा। किसी अजनबी के साथ किसी रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकता है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग - गुलाबी तुला- किसी दोस्त को पैसा उधार देने में हिचक महसूस कर सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट दिलचस्प लेकिन थकानभरा हो सकता है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग हैं। किसी पारिवारिक विवाद को सुलाझने के लिए संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं। किसी यात्रा पर जाना आनंददायक रहेगा। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले को लेकर चल रही चिंताएं दूर होंगी। अपने साथी को अपनी सीमाओं के बारे में स्पष्ट कर दें। शुभ अंक – 9 शुभ रंग - सफेद वृश्चिक- धन कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र पर लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। किसी विशेष डाइट को अपनाना फायदेमंद रहेगा। आड आपको परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। कोई लंबी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी होगी। मकान मालिकों किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छा किराया मिलने की संभावना है। अधूरे कामों के बावजूद रोमांस का मूड रहेगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – गाढ़ा हरा धनु- कार्यक्षेत्र पर चीज़ें अपने पक्ष में करने में कामियाब होंगे। धन लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। वज़न कम करने के लिए नए व्यायाम कर सकते हैं। परिवार के खुशनुमा माहौल से शांति और सुकुन मिलेगा। किसी करीबी से मिली मदद के चलते आवागमन की परेशानी दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षा की अच्छी तैयारी के चलते छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग - लाल मकर- कमाई के सुनहरे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में हुए बदलावों के चलते खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। किसी शांत जगह यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला बिना किसी अड़चन के सुलझ जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए चीज़ें पक्ष में रहेंगी। समय की कमी के चलते अपने साथी को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग - आसमानी कुंभ- प्रोफेशनल मामले में किसी सीनियर की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक मामलों में किसी की सलाह से लाभ होगा। खानपान में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। किसी समारोह से परिवार एक दूसरे के करीब आएगा। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आज आपको हर तरफ प्यार का अहसास होगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन मीन- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रोफेशनली और पर्सनली चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। सेहत को प्राथमिकता देना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने से पहले प्लानिंग करना बेहतर रहेगा। स़ड़क मार्ग से यात्रा करना आरामदायक साबित होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ कहीं डिनर पर जा सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...