Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 27 जून, 2020

Written by  PTC NEWS -- June 27th 2020 12:01 AM -- Updated: June 26th 2020 10:05 PM
आज का राशिफल 27 जून, 2020

आज का राशिफल 27 जून, 2020

Forecast for 27th June 20 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष चीज़ों को पहले ही भांप लेने की क्षमता के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर आपके आइडिया से सीनियर्स प्रभावित होंगे। सेहत में सुधार की संभावनाएं हैं। परिवार के किसी सदस्य की मदद करने की सभी सराहना करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर उड़ान भरने के लिए समय अनुकूल है। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतज़ार करें। प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – नारंगी वृषभ कोई रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपका उत्साह दूसरों को प्रेरित करेगा। सेहतमंद रहने के लिए अनुशासित दिनचर्या का पालन करें। परिवार के किसी समारोह में अपने करीबियों से मिलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके जीवन में प्यार आने की संभावना है। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – पीच मिथुन किसी निवेश से तुरंत लाभ मिलने की संभावना है। किसी खास मामले को लेकर असमंजस हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सामाजिक मोर्चे पर कुछ मामलों पर ध्यान ना देना अच्छा है। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – टरक्वॉइश कर्क धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर किसी बड़ी चीज़ को पाने में सफल होंगे। सेहत में सुधार होने की संभावना है। परिवार को कोई सदस्य आपसे नाराज़ हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कोई सामाजिक व्यक्ति आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। एक दूसरे से प्यार और स्नेह करने से वैवाहिक संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – मैटेलिक ब्लू सिंह धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें सुचारू रुप से होने से मूड अच्छा रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई समस्या दूर होंगी। परिवार के साथ किसी जगह घूमने जाना मज़ेदार साबित होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ों को गंभीरता से लें। सामाजिक मोर्चे पर किसी वादे को करने का साहस दिखा सकते हैं। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – रॉयल ब्लू कन्या आर्थिक रूप से पहले से ज़्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। अपने विचारों पर काम करने के लिए समय उपयुक्त है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के चलते फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर अपना रास्ता बनाने के लिए अपने कार्ड सही चलें। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहेगा। कोई आपके बहुमुखी स्वभाव से प्रभावित हो सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताने से भावनाएं साझा करने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – हल्का गुलाबी तुला अपनी प्रतिभा से अच्छा कमाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके सुझावों पर काम होने से संतुष्ट महसूस करेंगे। हेल्थ को लेकर जागरूक लोगों का ग्रुप ज्वॉइन करना लाभदायक रहेगा। अपने सुझावों से परिवार के किसी सदस्य की मदद कर अच्छा महसूस करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर अधिक प्रयास करने की ज़रूरत है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पहली नज़र में किसी से प्यार होने की संभावना है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – लाल वृश्चिक आर्थिक रुप से सुरक्षित होने में कोई मदद करेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके काम के सकारात्मक परिणाम आने शुरू होंगे। खानपान को लेकर सतर्क होने से अच्छी सेहत का लुत्फ उठाएंगे। परिवार के लोग आपके प्रयासों में आपका सहयोग करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। दूसरों के प्रति आपकी चिंता सामाजिक मोर्चे पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – ऑफ व्हाइट धनु धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहने से मूड अच्छा रहेगा। आज आप फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के किसी युवा को दिया सहयोग सही रास्ते पर लाने में मदद करेगा। पढ़ाई में अपने शिड्यूल में बदलाव कर एकाग्रता बढ़ाने में सफल होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। हाल ही में मिले किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – डार्क ब्राउन मकर आर्थिक मोर्चे पर अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपके काम को पहचान मिलेगी। आज आप काफी फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में कुछ उत्साहजनक होने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी असाइनमेंट को पूरा करने में सफल होंगे। रहने के लिए उचित घर की व्यवस्था हो जाएगी। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहने का मौका मिलेगा जिसे आप पसंद करते हैं। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – पर्पल कुंभ आर्थिक मोर्चे पर बड़ा कमाने के सपने करीब आने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट आपके योगदान की सभी तारीफ करेंगे। सेहत को लेकर आपकी जागरुकता की सभी सराहना करेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – हल्का लाल मीन आर्थिक रूप से खुद को मज़बूत पाएंगे। करियर को लेकर समय अच्छा चल रहा है। स्ट्रीट फूड खाने का असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ सकता है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। मैनेजमेंट से जुड़े छात्र पहली नौकरी में अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे। किसी की ज़िंदगी में बदलाव लाने की भावना आपको शक्ति देगी। अपने साथी के साथ समय का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – सफेद


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...