Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

आज का राशिफल 2 जनवरी 2022

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  PTC NEWS -- January 02nd 2022 12:01 AM -- Updated: January 01st 2022 09:37 PM
आज का राशिफल 2 जनवरी 2022

आज का राशिफल 2 जनवरी 2022

Forecast for 2nd Jan 2022 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com Url: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152/40532026 मेष मेष राशि वालों के लिए आज का दिन समान्य रहने की उम्मीद नजर आ रही है। यदि आज किसी विशेष मकसद से यात्रा कर रहे हैं तो सतर्क रहने की जरुरत है। वित्तीय स्तर पर चल रही सभी परेशानी अब दूर हो जाने की उम्मीद है,निश्चिंत रहें। आज ऑफिस में किसी के लिए मददगार साबित होने वाले हैं,अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली किसी जटिल समस्या को अपनी क्षमता से सुलझा सकते हैं। योग या कोई अन्य फिजिकल एक्टिविटी शुरु करने के लिए आज का दिन अच्छा है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : हल्का लाल वृष आज किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनाने वाले हैं,अभी इंतजार करना बेहतर रहेगा। करियर के क्षेत्र में अच्छा विकल्प आपका इंतजार कर रहा है सही समय का लाभ उठाएं। आज आप अपने मस्तिष्क और शरीर को रिलेक्स करने के लिए कुछ वक्त निकाल सकते हैं। जीवनसाथी के संग कोई महत्वपूर्ण मुद्दा डिस्कस करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको उत्साहित करने वाली कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। शुभ अंक : 6 शुभ रंग :हरा मिथुन आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने की उम्मीद है,सितारे अनुकूल रहेंगे। घरेलू मामले में आज आपको विशेष सावधान रहने की आवश्यकता पड़ सकती है। मन को शांत रखना जरुरी है,पारिवारिक मामले में कोई निर्णय लेने में जल्दी न करें अपनी क्षमता पर भरोसा करना चाहिए ,बिजनेस आगे ले जाने पर फोकस कर सकेंगे। आपका जुनूनी और रोमांचक स्वभाव फन के लिए नए नए तरीके तलाश करता रहेगा। करियर के लिहाज से आपका वक्त अच्छा चल रही है ,इसका पूरा फायदा उठा लें। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन कर्क वित्तीय स्तर पर कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है,इंतजार करें। आप में से कुछ लोग किसी बड़े कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने में सफल रहेंगे। अपने करियर को नई उंचाई देने के लिए कुछ न कुछ नया सीखते रहने का प्रयास करेंगे। आज परिवार में सबका मूड अच्छा रहने से अद्भूत माहौल बनने की उम्मीद रख सकते हैं। किसी भी चीज की चिंता में पड़े रहने से बेहतर है कि आसपास की अच्छी बातों पर ध्यान दें। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : इंडिगो सिंह आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन किसी क्लाइंट से डील करते हुए सावधान रहें। पारिवारिक स्तर पर अच्छे माहौल का आनंद ले सकते हैं,आर्थिक संपन्नता रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कानूनी विवाद जल्द सुलझ जाने की संभावना नजर आ रही है। आप में से कुछ लोग मानसिक शांति के लिए योग और मेडिटेशन शुरु करने वाले हैं। बॉस पैंडिंग काम पूरा करने के लिए कह सकते हैं,आज फोकस करना आसान नहीं। शुभ अंक :6 शुभ रंग : हरा कन्या आर्थिक स्थिति अच्छी रहने से आप शेयर मार्केट में निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छी आमदनी होने की संभावना है,आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। आज घर में होने वाले किसी आयोजन की तैयारी को लेकर पूरे दिन व्यस्तता रहने वाली है। आपका फोकस हार्ड वर्क से हटकर स्मार्ट वर्क पर रहने वाला है,बेहतर परिणाम मिलेगा। किसी फिटनेस एक्टिविटी को ज्वाइन किए जाने की संभावना है,नई शुरुआत कर सकते हैं। शुभ अंक :17 शुभ रंग : नेवी ब्लू तुला आप अपने पॉजिटिव नजरिये और सावधानी से किसी वित्तीय समस्या को सुलझा सकते हैं। आज आपके लिए पैंडिंग पड़े किसी काम को निपटा पाना आसान नहीं होगा,प्रयास करते रहें। परिवार के लोगों को प्रसन्न रखने के लिए आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल होने वाला हैं। जो लोग कभी किसी धार्मिक यात्रा पर नहीं गए वो जाने की प्लानिंग कर सकते हैं,सही रहेगा। आपके हेल्थ या फिटनेस को लेकर कोई अच्छा कांप्लिमेंट मिलने की उम्मीद दिख रही है। आज आप अपने मधुर शब्द और अच्छे व्यवहार से किसी को अपना कायल बना सकते हैं। शुभ अंक :5 शुभ रंग : हल्का हरा वृश्चिक आर्थिक स्थिति अच्छी रहने से लंबे इंतजार के बाद घर खरीदने का सपना साकार कर सकेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर आज का दिन सामान्य रहने की उम्मीद है,समय को अपना काम करने दें। आज आपको किसी खास क्लाइंट से मिलने के लिए दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है,तैयार रहें। घरेलू स्तर पर कोई परेशानी आने के संकेत है ,हलांकि जल्द ही इसका निदान कर लिया जाएगा। जिस तरह आप अपने रुटिन को लेकर सजग रहते हैं फिजिकल स्तर पर कोई परेशानी नहीं रहेगी। सकारात्मक विचार हमेशा आत्मसुधार के लिए प्रेरित करता रहेगा,इसका फायदा महसूस करेंगे। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : नीला धनु आज आपको किसी से आर्थिक मदद मांगने की जरुरत पड़ सकती है,तैयार रहें। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में अनावश्यक रिस्क लेने से आपको बचना चाहिए ,सुकून रहेगा। शादीशुदा जींदगी में सुकून बना रहेगा,किसी प्रकार की चिंता की संभावना नहीं है। जो लोग करियर के क्षेत्र में जी तोड़ मेहनत कर रहे उनकी किस्मत चमकने वाली है। जड़ हो चुकी किसी समस्या के लिए आप वैकल्पिक इलाज का रास्ता ले सकते हैं। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : बेजी मकर आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहने की उम्मीद है,इसे मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे। कोई शानदार प्रॉपर्टी डील आपको ऑफर किए जाने की संभावना है,आगे बढ सकते हैं। आज घर में हास्य परिहास का माहौल बनने वाला है,भाई बहनों के साथ खूब मस्ती करेंगे। करियर को लेकर हो रही आशंका दूर होगी,प्रोफेशनल चुनौती लेने के लिए तैयार रहेंगे। आप खान पान और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं, इसका असर नजर आएगा। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : रॉयल ब्लू कुंभ आप में से कुछ लोगों को अपना इनकम बढाने का अच्छा जरिया मिलने वाला है। पैतृक संपत्ति आपके नाम पर ट्रांसफर किए जाने की संभावना दिखाई दे रही है। किसी घरेलू परेशानी से भागना रास्ता नहीं हो सकता ,इसका सामना करना चाहिए। प्रोफेशनल स्तर पर आजका दिन आपके लिए अच्छा रहेगा,कोई शंका दूर होने वाली है। सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी हलांकि भावना पर नियंत्रण रखना सीखना होगा। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : मरुन मीन अपने बिजनेस से आमदनी बढाने के लिए पूंजी और सेल बढाने पर जोर देना होगा। आज का दिन अच्छा रहने वाला है ,बस अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखना जरुरी है। आपको अपना सामाजिक दायरा बढाने के लिए नेगेटिव लोगों से बचकर रहना होगा। आपके करीबी लोग आज आपको सरप्राइज देने के लिए कुछ शानदार करने वाले हैं। किसी चुनोतीपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए फोकस बनाए रखना होगा,ध्यान रखें। फिटनेस के प्रति लगाव बढने से जंक फूड छोड़कर हेल्दी डाइट शुरु कर सकते हैं। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : इंडिगो


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK