आज का राशिफल 30 मई 2021
Forecast for 30th May 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma & Manisha Koushik (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष (मार्च 21 - अप्रैल 20) पैतृक संपत्ति आप के पक्ष में होगी। विद्यार्थियों की मेहनत परीक्षा में रंग लाएगी। परिवार के युवा की उलब्धियाँ आपको गर्वान्वित करेंगी। अपने प्रयासों से लव लाइफ को उत्साहजनक बनाना होगा। किसी दिलचस्प व्यक्ति के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। नए स्रोतों से धनराशि मिलने से आर्थिक स्थिति संभल जाएगी। वर्कप्लेस पर आप अपनी कार्यक्षमता से सबको प्रभावित कर लेंगे। स्वास्थ्य की समस्याओं से बचने के लिए संतुलित आहार आवश्यक होगा। लकी नंबर: 22 लकी कलर: नीला वृषभ (अप्रैल 21 - मई 20) लव लाइफ में परिपूर्णता मिलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा संभव होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बदलाव लाना होगा। नयी संपत्ति का पोजेशन मिलने की संभावना है। वर्कप्लेस पर सहकारी के साथ अनबन से दूर रहें। परिवार में किसी समारोह के आयोजन में आप व्यस्त रहेंगे। रुके हुए कार्यों को समाप्त करने के लिए आप धनराशि जुटाने में सफल होंगे। लकी नंबर: 1 लकी कलर: हल्का पीला मिथुन (मई 21 - जून 21) सिंगल व्यक्तियों के लिए विवाह के योग हैं। पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है। नियमित वर्कआउट रूटीन आपको स्वस्थ बनाए रखेगी। प्रॉपर्टी में निवेश आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होगा। वर्कप्लेस पर किए हुए कार्य की सफलता से संतुष्टि मिलेगी। किसी सामाजिक समारोह में आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। विद्यार्थियों को एजुकेशनल ट्रिप पर जाने का अवसर मिलेगा। आपके मूड स्विंग्स से परिवार में तनाव का माहौल बना रह सकता है। लकी नंबर: 2 लकी कलर: पीच कर्क (जून 22 - जुलाई 22) लव लाइफ थ्रिलिंग बनी रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। कुछ लोगों के लिए प्रॉपर्टी खरीदना संभव होगा। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। जॉब के नए लाभप्रद अवसर मिलने के संकेत हैं। घर में परिजन आपके समय और स्नेह की अपेक्षा करेंगे। नियमित एक्सरसाइज और संतुलित आहार से आप स्वस्थ बने रहेंगे। लकी नंबर: 11 लकी कलर: लेमन सिंह (जुलाई 23 - अगस्त 23) प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल है। मामूली स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समाप्त होगी। पार्टनर के लिए व्यस्तता से समय निकालना होगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग आवश्यक होगा। पेशेवर जीवन में प्रतिद्वंद्वियों से सावधानी बरतनी होगी। दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाने जाने की संभावना है। अच्छी आमदनी के बावजूद आप नए विकल्प खोज निकालेंगे। लकी नंबर: 9 लकी कलर: मजेंटा कन्या (अगस्त 24 - सितम्बर 23) आप लंबी यात्रा के बारे में सोच सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। नए जॉब या करियर से जुड़े कार्यों के लिए दिन शुभ है। किसी पारिवारिक समारोह में दोस्तों से मिलने के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्तियों को रिश्तेदारों की सहायता मिलेगी। कुछ समय से बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होने के संकेत हैं। लकी नंबर: 4 लकी कलर: बैंगनी तुला (सितम्बर 24 - अक्टूबर 23) नियमित वर्कआउट से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आपके प्रयासों से लव लाइफ में नयी जान आने के संकेत हैं। नए पर्यटक स्थल पर जाना आपके लिए सुखद अनुभव होगा। पैतृक संपत्ति या पुराना घर आपके पक्ष में होने की संभावना है। सोचे-समझे निवेशों से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। सहयोगियों के साथ मिलकर समय-सीमा में कार्य समाप्त करने होंगे। पारिवारिक समारोह में रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लकी नंबर: 18 लकी कलर: मरून वृश्चिक (अक्टूबर 24 - नवंबर 22) प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। नया घर खरीदने का सपना साकार होगा। कुछ लोग फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नए विचार आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। परिवार के किसी युवा की उपलब्धियां घर में खुशियां ले आएगी। लाभप्रद स्कीम में निवेश करने से अच्छे रिटर्ंस मिलने की संभावना है। लकी नंबर: 17 लकी कलर: नेवी ब्लू धनु (नवंबर 23 - दिसंबर 21) नियमित एक्सरसाइज फिट बनाए रखेगी। दोस्तों के साथ यात्रा करने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने के संकेत हैं। परिवार में किसी युवा के विवाहबद्ध होने की संभावना है। असंवेदनशील व्यवहार से लव लाइफ में दूरियां आ सकती हैं। फ़िज़ूलखर्चों पर रोक लगाने से आर्थिक स्थिति संभली हुई होगी। रचनात्मक पेशों से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन मंगलमय होगा। उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से प्रस्ताव आ सकते हैं। लकी नंबर: 22 लकी कलर: नीला मकर (दिसंबर 22 - जनवरी 21) आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल है। पार्टनर से अपने मन की बात कहने से ना हिचकिचाएं। नए वेंचर आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। कुछ लोग नए घर में शिफ्ट होने के बारे में सोच सकते हैं। वेकेशन पर जाने के लिए आपकी छुट्टी की अर्ज़ी मंज़ूर होगी। उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में दाखिला ले पाएंगे। लकी नंबर: 18 लकी कलर: लेमन कुम्भ (जनवरी 22 - फरवरी 19) नया घर खरीदने का सपना सच होगा। परिवार के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पेशेवर जीवन में आज का दिन संतोषजनक रहेगा। फिजूलखर्ची से आर्थिक स्थिति डगमगाने के संकेत हैं। सिंगल्स के लिए नई लव लाइफ की शुरुआत हो सकती है। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से आप तरोताज़ा हो जायेंगे। पढ़ाई को लेकर विद्यार्थियों का मानसिक तनाव समाप्त होने की संभावना है। लकी नंबर: 6 लकी कलर: ग्रे मीन (फरवरी 20 - मार्च 20) जॉब ढूंढ रहे युवाओं को लाभप्रद अवसर मिलेंगे। नियमित आमदनी बैंक बैलेंस को संतोषजनक बनाए रखेगी। परिवार के किसी युवा की उपलब्धियों आपको खुश कर देंगी। प्रॉपर्टी में किए गए निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने के संकेत हैं। अनुशासित जीवनशैली का स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। दोस्तों या भाई-बहनों के साथ वेकेशन पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी दिलचस्प व्यक्ति के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। विद्यार्थी अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते कॉम्पिटिशन में आगे बने रहेंगे। लकी नंबर: 2 लकी कलर: पीच