Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 3 जून 2021

Written by  PTC NEWS -- June 03rd 2021 12:02 AM -- Updated: June 02nd 2021 10:32 PM
आज का राशिफल 3 जून 2021

आज का राशिफल 3 जून 2021

Forecast for 3rd June 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष किसी फिटनेस प्रोग्राम का अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित होने वाले हैं। पूर्व के निवेश से अच्छी आमदनी के संकेत हैं,ये आपको आर्थिक सुरक्षा देगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होने की संभावना है,उत्साह बनाए रखें। परिवार में अनेक उतार चढाव के बाद भी हौसला बनाए रखना जरुरी होगा। आप में से कुछ लोग आज एक शार्ट वेकेशन पर जाने का मन बनाने वाले हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के विचार को हकिकत में बदलने का प्रयास शुरु कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है कई काम को अंजाम दिया जाएगा। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : क्रीम वृष फिटनेस की दिशा में बड़ा कदम उठाएंगे,किसी स्थाई समस्या से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्तर पर आप बहुत बेहतर करने वाले हैं,लगातार उन्नति जारी रहेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र के किसी पेंडिंग काम को आज पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार में होने वाला कोई आयोजन आपको करीबी लोगों से मिलने का मौका देगा। किसी मशहूर जगह पर घूमने जाने का प्लान अब सफल होता नजर आ रहा है। जिस प्रॉपर्टी पर आपकी नजर टिकी थी उसे अपना बनाने का समय करीब है। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : परपल मिथुन आप में से कुछ लोगों के लिए रुटिन चेकअप जरुरी लग रहा है,नजरअंदाज न करें। किसी बड़े मकसद के लिए पैसा जोड़ने की जरुरत है,इसकी शुरुआत कर सकते हैं। करियर को आगे ले जाने के लिए आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल रहेगा। परिवार के किसी विवादित मामले से दूरी बनाने के लिए समझदारी से काम लेंगे। जिस तरह आप यात्रा संबंधी हर जानकारी को संजो रहे हैं इसका फायदा भी मिलेगा। प्रॉप्रटी निवेश का अच्छा अवसर है,मकान खरीदे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : लेमन कर्क सेहत के मामले में आप खुद को दुनियां की चोटी पर महसूस कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को घर खरीदने के लिए लोन का सहारा लेना होगा। सर्विस सेक्टर में काम करने वाले लोगों को कुछ ग्राहक से परेशानी होने वाली है। परिवार के कुछ अनसुलझे विवाद अब समाधान की तरफ बढते नजर आ रहे हैं। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाना आपके रोमांच को और बढा सकता है। लंबे समय बाद किसी खास इंसान से मुलाकात का अवसर मिलने वाला है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग :सफेद सिंह बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। जिस किसी सामान की तत्काल आवश्यकता नहीं हो उसे खरीदने से जरुर बचें। आत्मविश्वास और बातचीत का सलीका प्रोफेशनल स्तर पर सफल बनाएगा। आप परिवार में आपसी सोहार्द और सुकून बने रहने की अपेक्षा रख सकते हैं। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग बनने से बेहद उत्साहित महसूस करने वाले हैं। कोई घर या फ्लैट जो आपके बजट में फिट बैठ रहा उसे रेंट पर ले सकते हैं। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : हरा कन्या आर्थिक स्तर पर अभी कुछ और दिन आपको सेविंग मोड में रहने की जरुरत है। प्रोफेशनल तौर पर आपकी स्थिति मजबूत होने वाली है,लोकप्रियता बढ सकती है। किसी परिवारिक समारोह में आप सबके आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं,तैयारी रखें। यदि किसी खास मकसद से यात्रा कर रहे हैं तो अपना उद्देश्य सामने रखना होगा। मार्केट की मंदी देखकर प्रॉपर्टी निवेश की तरफ आपका आकर्षण बढने की संभावना है। प्रतियोगिता की तैयारी में लगे लोग अपनी अपनी पढाई से संतुष्ट नजर आने वाले हैं। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : क्रीम तुला व्यायाम दुबारा शुरु करने के लिए आलस हावी हो सकता है,खुद को सक्रिय रखें। आप में से कुछ लोगों के प्रमोशन या सैलरी में बढोतरी की संभावना बन रही है। खुद को पहले से अधिक व्यवस्थित कर प्रोफेशनल स्तर पर आगे जा सकते हैं। समाज में आपकी छवि खराब करने वालों से परिवार की मदद से निपट सकते हैं। आज कहीं यात्रा पर निकलना आपके लिए एक शानदार अनुभव साबित होगा। प्रॉपर्टी के मामलों में आज हाथ आजमाने से बचें ये आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : फिरोजा वृश्चिक खान पान में परिवर्तन लाने का फायदा अब आपकी सेहत में नजर आने वाला है। पहले से काटा जा रहा वेतन या भत्ता अब मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है। प्रोफेशनल स्तर पर आज शुरु किए जाने वाले काम का रिजल्ट अच्छा होने वाला है। जिन लोगों को रुटिन काम से ब्रेक लेने का मन है वो ट्रैवल प्लान कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति का कोई हिस्सा आपके नाम पर किए जाने की प्रबल संभावना है। पढाई में कोई आपकी मदद करने को आतुर है लेकिन आप मदद नहीं लेना चाहते। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : लेवेन्डर धनु आज सेहत के मामले में अनावश्यक जोखिम उठाने से बचना हितकर रहेगा। सही बजट बनाकर चलने से बिना किसी चिंता पैसा मैनेज करना आसान होगा। कला के क्षेत्र में काम करने वाले अपने काम को प्रमोट करना शुरु कर सकते हैं। परिवार की कोई समस्या और बिगड़ जाए इससे पहले उसे निपटा लेना सही होगा। दोस्तों द्वारा प्लान किए गए ट्रिप पर जाना पड़ सकता है,रोमांच के लिए तैयार रहें। प्रॉपर्टी संबंधी किसी निर्णय को फिलहाल टाल देना ही आपके लिए बेहतर लग रहा है। पढाई के स्तर पर उन्नति के संकेत हैं,आपको महत्व मिलने का अवसर आ सकता है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : क्रीम मकर प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने काम के परिणाम से संतुष्ट रहने की उम्मीद है। परिवार में आपके विचार या सलाह को प्राथमिकता मिलने की संभावना है। सिर्फ डाइट बदल लेने से कुछ नहीं होगा,उसके साथ व्यायाम भी जरुरी होगा। उधार दिया गया पैसा वापस पाने के लिए आपको स्वयं प्रयास करना चाहिए। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में कुछ साकारात्मक खबर मिलने की संभावना नजर आ रही है। ट्रिप पर जाने वाली दोस्तों की टीम में किसी भी तरह शामिल हो जाना चाहेंगे। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : रॉयल ब्लू कुंभ सेहत के प्रति आप पहले से अधिक सजग हो रहे हैं,स्वास्थ अच्छा बना रहेगा। घर के लिए कोई बड़ा सामान खरीदेंगे,बजट बिगड़ सकता है इसका ध्यान रखें। प्रोफेशनल स्तर पर सीनियर्स की नजर में जगह बनाने का प्रयास सफल होगा। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी निभाकर सबकी खुशियां बनाए रख सकते हैं। ड्राइव करके ट्रिप पर जाना थोड़ा परेशानी बढा सकता है,सोच समझ कर निकलें। प्रॉपर्टी के पेपर पर साइन करने से पहले सभी नियम व शर्त को गंभीरता से पढें। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे मीन किसी पुरानी बीमारी का कारगर इलाज मिल जाने से जल्द ही राहत पा सकते हैं। सेहत और आर्थिक स्तर पर आपको अब कोई समस्या नहीं रहने वाली,निश्चिंत रहें। आप वर्तमान व्यापार को पहले से अधिक बड़ा और माडर्न बनाने का प्रयास करेंगे। लंबे इंतजार के बाद परिवार के लोगों का एक गेट टुगेदर प्लान कर सकते हैं। किसी ऐसे जगह की यात्रा पर निकलने वाले हैं जिसका काफी समय से इंतजार था। समाजिक क्षेत्र में लगातार आपकी जगह मजबूत हो रही है,शोहरत बढने के संकेत हैं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : लेमन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...