Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 6 अगस्त 2021

Written by  PTC NEWS -- August 06th 2021 12:01 AM -- Updated: August 05th 2021 10:03 PM
आज का राशिफल 6 अगस्त 2021

आज का राशिफल 6 अगस्त 2021

Forecast for 6th Aug 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष आप में से कुछ लोग अपनी सेहत सुधारने के लिए कुछ जरुरी कदम उठा सकते हैं। कुछ अच्छा डील फाइनल होने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होने की संभावना है। किसी निजी कार्यवश आपको अपना ऑफिशियल ट्रिप टालने की नौबत आ सकती है। परिवारिक स्तर पर आपके द्वारा दी गई सलाह को लागू कर लिए जाने की उम्मीद है। शहर से बाहर जाने का प्लान टल जाने या आगे बढ जाने की संभावना नजर आ रही है। यदि आप प्रॉपर्टी लेने के मूड में हैं तो इससे बेहतर समय नहीं हो सकता ,आगे बढें। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : हल्का नीला वृष किसी से प्रभावित होकर व्यायाम करना शुरु करेंगे,जल्द ही इसका असर नजर आएगा। साइड इनकम के लिए शुरु किया गया प्रयास सफल रहेगा,आर्थिक स्तर पर उन्नति होगी। आपके द्वारा पूरा किए गए किसी असाइनमेंट से सीनियर के प्रभावित होने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताना आपके आपसी रिश्ते को खूबसूरत और मजबूत बनाएगा। किसी नए जगह पर शिफ्ट करना उतना आसान नहीं होगा जितना आपको लग रहा था। किसी विपरित जेंडर के इंसान को प्रभावित करने का प्रयास सफल हो जाने की उम्मीद है। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : पिच मिथुन आप में से कुछ लोग सेहत को सुधारने के लिए लाइफस्टाइल में परिवर्तन ला सकते हैं। किसी मंहगे सामान पर पैसा लगाना सार्थक साबित होगा,बेफिक्र होकर खरीद सकेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर अपने टीम को ढंग से लीड कर बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। परिवार का कोई सदस्य आपके निर्णय से थोड़ा असहमत हो सकता है,प्रयास करते रहें। आप में से कुछ लोग जल्द ही एक शानदार ट्रिप पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको उस निर्णय पर दुबारा से सोचने की जरुरत है जिसे आपने सुरक्षित मान लिया था। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : चॉकलेट कर्क आप सही खान पान के जरिये खुद को सेहतमंद बनाए रखने का प्रयास कर सकते हैं। रियल स्टेट के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज प्रोफेशनल क्षेत्र की किसी जटिल समस्या से निपटना आपके लिए आसान रहेगा। सराहना पाए बिना परिवार के लिए कुछ करते जाना आपको बेकार लग सकता है। एक अच्छे ट्रैवल पार्टनर के मिल जाने से आपका लंबा ट्रिप रोमांचक हो जाने वाला है। मानसिक स्तर पर पूरी तरह से सुकून महसूस करने का वक्त आ गया है,आनंद लें। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : गुलाबी सिंह आप ऐसे किसी काम को जारी रखना चाहेंगे जिसका फायदा सेहत पर दिख रहा है। वर्तमान परिस्थिति में भविष्य के लिए कुछ बचा कर रखना आपकी प्राथमिकता रहेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में आगे बढने के लिए आपको सीनियर के साथ संपर्क बढाना होगा। गृहणियां अपनी दक्षता और क्षमता से परिवार में सभी को प्रभावित कर सकती हैं। एक आरामदायक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो यातायात का साधनसावधानी से चुनें। किसी समारोह या आयोजन में आज आप सबके बीच आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे कन्या अपने हिसाब का फिटनेस पाने के लिए जल्द ही जिम जाना शुरु कर सकते हैं। कोई मंहगा सामान खरीदने के लिए पैसा जुटाना शुरु कर सकते हैं,सफल रहेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा किया गया काम असंतोषजनक रहने वाला है। आज आप अपने घर में किसी मेहमान के आगमन की तैयारी में लगे रहने वाले हैं। ड्राइविंग करने वालों को आज गाड़ी चलाते हुए विशेष सावधान रहने की जरुरत है। नया अनुभव और रोमांचक साथ आज आपका दिन यादगार बना सकता है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : सफेद तुला व्यायाम या सेहत के लिए किए जाने वाले किसी भी काम में संतुलन बनाए रखना होगा। कहीं निवेश किए गए पैसे से अपेक्षित रिटर्न मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। सैलरी पर काम करने वाले लोग आमदनी बढाने के लिए कुछ अलग शुरु कर सकते हैं। परिवार को नजरअंदाज कर प्रोफेशनल और समाजिक क्षेत्र में व्यस्त रहना भारी पड़ेगा। आउटडोर गतिविधि का हिस्सा बनने से आपको बेहद रोमांच का अनुभव होने वाला है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : क्रीम वृश्चिक सेहत की बेहतरी के लिए आलस को छोड़कर नियमित व्यायाम करना शुरु करेंगे । आर्थिक स्तर पर सुनहरे दिन आने के संकेत मिल रहे हैं,आमदनी बढने की उम्मीद है। व्यापार को बढाने का प्लान आपकी अपेक्षा पर खरा नहीं उतरेगा,तरक्की धीमी रहेगी। परिवार में शांति और प्यार बने रहने से आपको राहत की सांस लेने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर रोमांचक प्लान किए जाने की संभावना दिख रही है, तैयार रहें। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : हल्का पीला धनु अब आप खुद को पहले से अधिक फिट और उर्जावान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्तर की कठिनाइयां दूर होने का समय आ गया है,आमदनी बढने वाली है। प्रोफेशनल स्तर पर आप अपनी बुद्धिमता से खास जगह बनाने में सफल हो सकेंगे। परिवार की किसी समस्या को सुलझा लेना आज आपके लिए बड़ी उपलब्धि होगी। यात्रा पर जाने से आपको एक शानदार अवसर मिलने की संभावना नजर आ रही है। आज का दिन निजी और प्रोफेशनल दोनों ही स्तर पर सुखद रहने की उम्मीद है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : नेवी ब्लू मकर सेहतमंद रहने के लिए आप सभी जरुरी उपाय अपनाने का प्रयास शुरु करेंगे। वित्तीय स्तर पर आज संभल कर चलने की जरुरत होगी,विचार कर निर्णय लें। प्रोफेशनल क्षेत्र में खुद को निखारने के लिए कोई नया स्किल सीख सकते हैं। घर पर पार्टी देने या बाहर किसी को ट्रीट दिए जाने की संभावना बन रही है। यात्रा पर जा रहे लोगों के लिए आरामदायक समय व्यतीत होने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोगों के लिए आज का दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : क्रीम कुंभ अच्छी सेहत की वजह से आज आप खुद को उर्जावान महसूस करने वाले हैं। आज शॉपिंग करते हुए बजट को भूल जाना ,पॉकेट पर भरी पड़ सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर आपको कोई नया आइडिया हिट हो जाने की उम्मीद है। परिवार के साथ आज बहुमूल्य समय बिता पाना आपके लिए कठिन लग रहा है। आज यातायात के लिए कोई नया विकल्प आजमा सकते हैं,आरामदायक होगा। दोस्तों के साथ कोई लंबा ट्रिप प्लान किए जाने की संभावना है,जल्द ही जा सकेंगे। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : कॉफी मीन आपके द्वारा अपनाया जा रहा नया डाइट प्लान सेहत पर असर दिखाना शुरु करेगा। खर्च में हो रही बढोतरी परेशान कर सकती है,कुछ जरुरी खरीददारी टालना पड़ेगा। प्रोफेशनल स्तर पर की गई कठिन मेहनत का परिणाम हासिल करने वक्त आया है। आज आपके परिवार वालों को आपके मूड स्विंग को झेलना पड़ सकता है,सतर्क रहें। आप खुद को शांत और संयमित रखकर ही सही निर्णय लेने में कामयाब हो सकते हैं। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : कॉफी


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...