Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 9 अगस्त 2021

Written by  PTC NEWS -- August 09th 2021 12:08 AM -- Updated: August 08th 2021 10:13 PM
आज का राशिफल 9 अगस्त 2021

आज का राशिफल 9 अगस्त 2021

Forecast for 9th Aug 2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष बचपन के किसी बेहद करीबी दोस्त के यहां मिलने जाने की संभावना बन रही है। अपनी अच्छी नेगोशिएशन स्किल के कारण किसी बड़ी डील को हासिल कर पाएंगे। आप में से कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद नजर आ रही है,दिल थाम कर बैठें। ट्रेन या प्लेन से लंबी यात्रा पर जाना बेहद रोमांचक रहने वाला है,भरपुर मजा ले सकेंगे। प्रॉपर्टी से मिला शानदार रिटर्न आपको कुछ बड़ा सोचने के लिए प्रेरित कर सकता है। समाजिक क्षेत्र में आजका दिन खास बीतने वाला है,गेस्ट के तौर पर बुलाए जा सकते हैं। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : गहरा लाल वृष जिम ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा,मनचाही फिटनेस पा सकेंगे। समाजिक क्षेत्र में किसी को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर हो रही तरक्की आपको कुछ बड़ा सोचने के लिए प्रेरित कर सकती है। जो लोग विदेश घूमने जा रहे हैं उनकी यात्रा यादगार रहने की उम्मीद नजर आ रही है। कम कीमत पर मिल रही प्रॉपर्टी ललचा सकती है लेकिन लेने से पहले पड़ताल कर लें। आपको नहीं पता कब सफलता आपके दरवाजे पर आ जाए ,अपनी कोशिश जारी रखें। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : रोज मिथुन परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा पर जाने की की संभावना बन रही है। शौक को करियर के तौर पर लेने वालों को कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको किसी के अच्छे प्रदर्शन से इर्ष्या होने वाली है। अपनी प्रॉपर्टी की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें ,उसपर किसी की नजर है। परिवार के किसी नौजवान का मार्गदर्शन करना आपको संतुष्टि दे सकता है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : हल्का नीला कर्क समाजिक क्षेत्र में हुए कुछ बदलाव आज आपको प्रभावित कर सकते हैं। पूर्व के निवेश से आपको शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन बेहद व्यस्त रहने की संभावना है। समय का अभाव झेलने वालों को परिवार का भरपुर सहयोग मिलता रहेगा। आप में से कुछ लोग मानसिक शांति के लिए धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। प्रॉपर्टी का विवाद आपसी बातचीत से सुलझा लिए जाने की संभावना है,निश्चिंत रहें। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : सी ग्रीन सिंह यदि अब भी आप समझदारी से खर्च करना शुरु करेंगे तो काफी कुछ बचा सकेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में कुछ नया करने के विचार को सीनियर की हरी झंडी मिल जाएगी। आज आपके लिए परिवार को समय दे पाना कठिन लग रहा,काफी व्यस्तता रहेगी। आप में से कुछ लोग नई जगह घूमने जा सकते हैं,रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील फाइनल कर लिए जाने की संभावना नजर आ रही है। शेप में वापस आने के लिए आपका आत्मबल काफी मजबूत साबित होगा,आगे बढें। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : सफेद कन्या आज आप बिना कुछ किए ही पहले से अधिक फिट और उर्जावान नजर आ सकते हैं। आर्थिक स्तर पर चल रही आपकी कोई बड़ी समस्या हल हो जाएगी,आमदनी बढेगी। आप प्रोफेशनल स्तर पर खुद को बेहद अनुकूल स्थिति में महसूस करने वाले हैं। असहमति और अलग वैचारिक मतभेद परिवारिक माहौल बिगाड़ सकता है,सतर्क रहें। कोई वेकेशन में अपने यहां आने के लिए न्यौता दे सकता है, जाने के लिए तैयार रहें। प्रॉपर्टी संबंधी लेन देन के लिए आज का दिन ज्यादा सही नहीं है,टाल देना बेहतर होगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : फिरोजा तुला सक्रिय जीवनशैली और उचित डाइट आपकी फिटनेस का मूलमंत्र बना रहने वाला है। वित्तीय स्तर पर मजबूत स्थिति में रहने वाले हैं,निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। प्रोफेशन और परिवार दोनों स्तर पर आप अपने काम में बेहतरीन साबित होने वाले हैं। गृहणियां अपने विचार को मूर्तरुप देने में सफल रहेंगी,काम से संतुष्ट होने की उम्मीद है। किसी इंसान की जरुरत के समय काम आकर आप एक अच्छे इंसान की छवि बनाएंगे। वर्तमान समय में प्रॉपर्टी सेल से अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं,बेफिक्र आगे बढ सकते हैं। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : हरा वृश्चिक समय आ गया है कि आपको अपने फिटनेस के प्रति जागरुक हो जाना चाहिए। किसी अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी होने की संभावना, आर्थिक मजबूती आएगी। परिवार में सुकून का माहौल रहने से आप मानसिक स्तर पर राहत फील करेंगे। आप में से कुछ लोग उच्च शिक्षा के लिए विदेश या अन्य शहर जाने वाले हैं। प्रॉपर्टी विवाद में किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने के लिए बातचीत का रास्ता लेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने की उम्मीद है,कुछ यादगार कर सकते हैं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : केसरिया धनु सेहतमंद रहने के लिए जरुरी सभी उपाय आजमाने का प्रयास कर सकते हैं। सामान्य रिटर्न देने वाला वेंचर अचानक ज्यादा फायदा देने लग जाएगा,भरोसा रखें। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी चिंता को समझने का प्रयास नहीं किया जाएगा,चिढ रहेगी। परिवार में किसी के साथ संबंध में खटास आने की संभावना नजर आ रही है,सतर्क रहें। घूमने फिरने जाने के लिए समय अनुकूल है ,जल्द ही कहीं जाने का प्लान बना सकते हैं। अच्छी कीमत पर मिलने की वजह से कोई प्रॉपर्टी खरीद लिए जाने की उम्मीद है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : लाल मकर आप खुद को अच्छे फिजिकल कंडिशन में महसूस करेंगे,इसे लेकर उत्साहित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की वजह से बचत कर पाना आसान है,ध्यान देना पड़ेगा। प्रोफेशनल स्तर पर अपने लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाले इंसान को प्रभावित कर सकेंगे। परिवार के किसी बुजूर्ग के मूड स्विंग का कारण जानना बेहद जरुरी लग रहा है,प्रयास करें। रोड ट्रिप पर जाने की संभावना बन रही है,यात्रा बेहद खूबसूरत और यादगार रहने वाला है। एक अच्छे अकोमोडेशन की तलाश में लगे लोगों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : लाइट ग्रे कुंभ सेहत अच्छी बनी रहे इसके लिए खान पान के प्रति सजग रहना बेहद जरुरी है। आपके द्वारा शुरु किए गए किसी काम को हाथों हाथ लिए जाने की संभावना है। प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छे स्किल के अभाव में कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। घरेलू स्तर पर उत्साह और खुशियों का वातावरण बने रहने की उममीद दिख रही है। जो लोग अपने लिए एक अच्छा अकोमोडेशन नहीं ढूंढ पा रहे थे आज लकी साबित होंगे। कोई शानदार प्रॉपर्टी अपने नाम आ जाने से गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन मीन किसी दोस्त की सलाह पर आप फिटनेस के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। वित्तीय स्तर पर आप सुरक्षित दशा में रहेंगे,आमदनी बढने की सभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त काम की जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत हैं। परिवार के साथ रोमांचक ट्रिप की संभावना बन रही है,मस्ती के लिए तैयार रहें। प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा,इंतजार करें। आप आज परिवार के किसी बच्चे को करियर चुनने में सलाह दे सकते हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : हल्का नीला


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...