अभी और बढ़ेगी ठंड, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम
बता दें कि इन कश्मीर से लेकर झारखंड तक लोग ठंड से कांप रहे हैं। पिछले कई दिनों से धुंध के कारण धूप नहीं निकल पाई है। इसके चलते ठंड और बढ़ गई है। एक सप्ताह से दिल्ली के लगातार ठिठुर रहे हैं। वहीं यूपी में भी ठंड और कोहरे ने कोहराम मचा रखा है, तो बिहार वाले शीतलहर से कांप रहे हैं। राजस्थान में भी ठंड भयंकर पड़ रही है।
मौसम विभाग ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शनिवार से अगले दो दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश या हिमपात हो सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते ठंड बढ़ सकती है।
विभाग ने बताया कि इसके बाद इस महीन के अंत तक मौसम शुष्क रहने और बारिश या बर्फबारी की कोई बड़ी घटना होने की संभावना नहीं है। उल्लेखनीय है कि कश्मीर में इस समय कड़ाके की सर्दी का 40 दिनों का सत्र चल रहा है जिसे स्थानीय भाषा में ‘‘चिल्ला-ए-कलां’’कहा जाता है और इसकी शुरुआत 21 दिसंबर को हुई थी।
[caption id="attachment_370480" align="alignnone" width="603"]
[/caption]