Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 24 जनवरी 2020

Written by  PTC NEWS -- January 23rd 2020 11:43 PM
आज का राशिफल 24 जनवरी 2020

आज का राशिफल 24 जनवरी 2020

Forecast for 24th Jan’20 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष लंबी यात्रा पर जाने के लिए समय अच्छा है। धन संबंधित परेशानियां समाप्त होंगी। सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड के सेवन ना करें। कार्यक्षेत्र पर अपना स्थान बनाने के लिए मेहनत करें। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन वृषभ सोच समझकर किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में कामियाब होंगे। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – टरक्वॉइश मिथुन दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। अनुशासित जीवन के चलते फिट और ऊर्जावान रहेंगे। कोई आपको मदद के लिए धन्यवाद देगा। खानदानी घर में मरम्मत का काम करा सकते हैं। समाज में लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा साबित होगा। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – गाढ़ा हरा कर्क किसी प्रॉप्रर्टी की बुकिंग करा सकते हैं। अपने करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आप पर नज़र रख सकता है। यात्रा पर जाकर आनंद उठाएंगे। प्रेम संबंधों में धैर्य रखना सीखें। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – नारंगी सिंह आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने अडिग स्वभाव के कारण समस्या हो सकती है। नया घर या ऑफिस जल्दी ही बनकर तैयार हो सकता है। यात्रा के दौरान रास्ता भटक सकते हैं। पढ़ाई में सफलत होने के लिए मेहनत करते रहें। जीवनसाथी आपसे प्यार दिखा सकता है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – लेवेंडर कन्या सोचसमझकर किए गए निवेश से लाभ होगा। पढ़ाई में आपकी इच्छा जल्दी पूरी होगी। यात्रा के दौरान किसी की कंपनी को पसंद करेंगे। परिवार के बुज़ुर्गों को अपने साथ रखने की कोशिश करें। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीद सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। अपने साथी के साथ अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – ऑफ व्हाइट तुला सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। सोच समझकर ही किसी प्रॉप्रर्टी के मालिकाना हक का दावा करें। पढ़ाई में आपके प्रयास सफल होंगे। घर की मरम्मत का काम कराने में समय लगेगा। परिवार के लोग कहीं घूमने का दबाव बना सकते हैं। प्रेम संबंधों को समय देना मुश्किल होगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – वॉयलेट वृश्चिक कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपसे प्रभावित होंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर खऱीदने का सपना जल्दी पूरा हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। किसी चीज़ में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें। प्रेम संबंधों में चीज़ों को हल्के में ना लें। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – नारंगी धनु करियर पर ध्यान देने के लिए समय अच्छा है। परिवार में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी नई प्रॉप्रर्टी को खरीदने के योग हैं। सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करें। धन संबंधित परेशानियां खत्म होंगी। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आज आपके साथी का मूड खराब हो सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – इंडिगो मकर पढ़ाई में बेहतर करने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। घर या प्लॉट का बकाया चुकाने की कोशिश करेंगे। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – लेवेंडर कुंभ कार्यक्षेत्र पर कोई मीटिंग फायदेमंद साबित होगी। किसी चीज़ का बकाया चुकाने के लिए पैसा बचाने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के मुड के चलते समस्या हो सकती है। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई में किसी की मदद आपके काफी काम आएगी। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – पीच मीन किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी घर को खरीदने में पैसा खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपके मूड के चलते परिवार में समस्या हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – मजेंटा


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...