Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 23 फरवरी 2021

Written by  PTC NEWS -- February 23rd 2021 10:19 AM
आज का राशिफल 23 फरवरी 2021

आज का राशिफल 23 फरवरी 2021

Forecast for 23rd Feb 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- आय का अतिरिक्त स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने में आनंद महसूस होगा। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार लक्ष्यों को पूरा करने में आपका समर्थन करेगा। किसी ऑफिशियल ट्रिप से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। खानदानी घर के नवीनीकरण का काम करा सकते हैं। अपने साथी की बाहों में समय बिताकर अच्छा लगेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – बेज़ वृषभ- वित्तीय रुप से चीज़ें योजना के मुताबिक होगी। किसी काम की सफलता या असफलता की ज़िम्मेदारी आपकी होगी। आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लेने से वज़न कम होगा। परिवार के साथ मज़ेदार समय बिताने को मौका मिलेगा। युवा किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। आपसी प्रयासों से प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला शांति से सुलझ जाएगा। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – चॉकलेट मिथुन- अच्छे वित्तीय प्रबंधन के चलते बचत करने में सफल होंगे। अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। स्वस्थ खानपान और एक्टिव जीवनशैली अपनाने से सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में चीज़ें आपके हिसाब से चलेंगी। कहीं छुट्टियों पर जाने का सुनहरा मौका मिल सकता है। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। प्यार और स्नेह से अपने साथी के करीब आएंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – लेमन कर्क- स्थिर आय के चलते आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी जटिल समस्या को संभालना मुश्किल होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार की संभावना है। परिवार का कोई युवा जल्द ही पारिवारिक व्यवसाय ज्वॉइन कर सकता है। किसी यात्रा पर जाने में देरी हो सकती है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यस्तता के बावजूद अपने साथी के लिए समय निकालने में सफल होंगे। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – गुलाबी सिंह- नियमित व्यायाम से फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करें। विवेकपूर्ण तरीके से पैसा खर्च करेंगे। परिवार के किसी समारोह में लंबे समय बाद लोगों से मिलना होगा। किसी दूर स्थान पर यात्रा करना रोमांचक और शिक्षाप्रद होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की संभावना है। किसी को आकर्षित करने में असफल हो सकते हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – डार्क ब्राउन कन्या- धन संबंधित कोई मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर लक्ष्य प्राप्त करने में मुश्किल हो सकती है। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। शहर से बाहर किसी यात्रा पर जाने के लिए समय से निकलें। किसी बंगले को बिल्डर फ्लोर में बदलने का काम करा सकते हैं। अपने साथी के साथ शाम बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – वॉयलेट तुला- किसी स्कीम में निवेश करने से पैसा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ गलत के लिए क्लीन चिट मिल सकती है। नियमित व्यायाम से अच्छी सेहत पाने में सफल होंगे। परिवार में किसी को संभालने की ज़रुरत पड़ सकती है। अच्छी सेहत के चलते किसी एडवेंचर्स आउटिंग पर जा सकते हैं। पढ़ाई में कमज़ोर छात्रों को मेहनत करने की ज़रुरत है। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – मजेंटा वृश्चिक- पिछले किए गए किसी निवेश से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट या असाइनमेंट को फाइनल टच देंगे। सेहत को लेकर किए गए प्रयास से फिट रहने में मदद मिलेगी। किसी चीज़ को करने के लिए घर का माहौल अनुकूल नहीं होगा। किसी लंबी यात्रा पर जाकर शिकायत करने से अच्छा एंजॉय करें। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने शुरू होंगे। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – लाइट ग्रे धनु- धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर समय सीमा में काम पूरा करना मुश्किल होगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी युवा को लेकर चिंता हो सकती है। विदेश यात्रा पर जाना एक यादगार अनुभव साबित होगा। आपमें से कुछ लोग घर शिफ्ट करने की सोच सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – सैंडी ब्राउन मकर- आर्थिक स्थिति मज़बूत होने के चलते निवेश करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने आइडिया पर काम करने की ज़रुरत है। सही खानपान और एक्टिव जीवनशैली अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में कोई आपके साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश कर सकता है। ज़रुरत के समय किसी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे। साथी के केयिरंग व्यवहार से संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – कॉफी कुंभ- पुराने कर्जों को चुकाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रदर्शन पर किसी की टिप्पणी से दुख होगा। किसी बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन करना मज़ेदार रहेगा। यात्रा के दौरान किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। अचानक किसी से मुलाकात प्रेम संबंधों में बदल सकती है। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन मीन- आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर प्रोफेशनल तरीके से समस्याओं को संभालने की तारीफ होगी। आज आप पहले से अधिक फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ भविष्य की योजना बनाने में व्यस्त रह सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला शांति से सुलझ सकता है। किसी सामाजिक समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – पीला


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...