Mon, Dec 8, 2025
Whatsapp

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रियंका गांधी की बढ़ी मुश्किलें, ED की चार्जशीट में नाम शामिल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 28th 2023 03:00 PM
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रियंका गांधी की बढ़ी मुश्किलें, ED की चार्जशीट में नाम शामिल

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रियंका गांधी की बढ़ी मुश्किलें, ED की चार्जशीट में नाम शामिल

Priyanka Gandhi: मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के चार्जशीट में प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। ED ने यह चार्जशीट दिल्ली कोर्ट में दाखिल की है। ईडी की ओर से दायर चार्जशीट में हरियाणा के फरीदाबाद में कृषि भूमि के अधिग्रहण और बिक्री में प्रियंका गांधी की संलिप्तता पाई गई है। साल 2006 में दिल्ली स्थित रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा से जमीन की खरीद में उनकी भूमिका रही है, जिसे बाद में फरवरी 2010 में उन्हें वापस बेच दिया गया था।

ईडी के अनुसार, पाहवा के साथ प्रियंका गांधी का संबंध इसी तरह के भूमि लेनदेन से जुड़ा है, जिसमें उनके पति रॉबर्ट वाड्रा शामिल थे। ईडी ने कहा कि साल 2005 और 2006 के बीच 334 कनाल यानी 40.08 एकड़ में फैले 3 भूखंडों का अधिग्रहण किया और बाद में बेच दिया, दिसंबर 2010 में पाहवा को बिक्री को अंतिम रूप दिया। ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा ने एनआरआई कारोबारी सीसी थंपी को जमीन बेची थी। चार्जशीट में ईडी के अधिकारियों ने वाड्रा और थंपी के बीच गहरे संबंधों के साक्ष्य मिलने का दावा किया है। 


कौन है एचएल पाहवा ​​​​​​​​​​​​​​

एचएल पाहवा ​​​​​​​​​​​​​​नई दिल्ली का बड़ा रियल एस्टेट एजेंट है। एचएल पाहवा ​​​​​​​​​​​​​​ने जिस कारोबारी सीसी थंपी को जमीन बेची, वह आर्म्स डीलर रहे संजय भंडारी का सहयोगी है। थंपी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और काले धन से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है। 

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK