Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

घर में घुस गया अनियंत्रित ट्रक, दीवार ढहने से महिला घायल

Written by  Arvind Kumar -- January 16th 2021 01:23 PM -- Updated: January 16th 2021 01:24 PM
घर में घुस गया अनियंत्रित ट्रक, दीवार ढहने से महिला घायल

घर में घुस गया अनियंत्रित ट्रक, दीवार ढहने से महिला घायल

करनाल। करनाल के नगला मेगा गांव में हादसा हो गया। यहां एक ट्रक घर के अंदर घुस गया। ट्रक घर के अंदर घुसने की वजह से घर की दीवार और लेंटर गिर गया। इस हादसे में महिला की चोट आई है जबकि बच्चे बाल-बाल बच गए हैं। महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। [caption id="attachment_466609" align="aligncenter" width="700"]Karnal Accident News घर में घुस गया अनियंत्रित ट्रक, दीवार ढहने से महिला घायल[/caption] यह भी पढ़ें- घर में दबे खजाने को निकालने के नाम पर तांत्रिकों ने की 24 लाख की ठगी यह भी पढ़ें- छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को पुलिस ने कुछ ऐसे सिखाया सबक जानकारी के मुताबिक अल सुबह एक ट्रक गांव के रास्ते से निकल रहा था और तेज़ रफ़्तार में होने के कारण घर में जा घुसा। घर के कमरे में बच्चे और महिला सो रही थी। महिला के ऊपर लेंटर का कुछ हिस्सा गिर गया जिससे वह घायल हो गई। [caption id="attachment_466612" align="aligncenter" width="700"]Karnal Accident News घर में घुस गया अनियंत्रित ट्रक, दीवार ढहने से महिला घायल[/caption] आस पड़ोस के लोगों ने महिला को बाहर निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है। [caption id="attachment_466610" align="aligncenter" width="700"]Karnal Accident News घर में घुस गया अनियंत्रित ट्रक, दीवार ढहने से महिला घायल[/caption] स्थानीय लोगों ने बताया कि ये हादसा ट्रक की तेज रफ़्तार की वजह से हुआ। ऐसे हादसे पहले भी हुए हैं। ट्रक चालक हाईवे या मेन सड़क का इस्तेमाल ना करके गांव की सड़कों का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से ये हादसे होते रहते हैं। फिलहाल क्रेन की मदद से ट्रक को साइड किया गया है।


Top News view more...

Latest News view more...