Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

हरियाणा में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम आयोजित करेगी कांग्रेस: हुड्डा

Written by  Arvind Kumar -- September 23rd 2021 01:07 PM
हरियाणा में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम आयोजित करेगी कांग्रेस: हुड्डा

हरियाणा में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम आयोजित करेगी कांग्रेस: हुड्डा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि कल कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में हमने महंगाई और अन्य मुद्दों के खिलाफ राज्य भर में 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मैं 10 अक्टूबर को करनाल (हरियाणा सीएम के निर्वाचन क्षेत्र) से इस कार्यक्रम की शुरुआत करूंगा। हुड्डा ने कहा कि मैं पूरा दिन करनाल में रहूंगा और हम लोगों की बात सुनकर समस्याएं उठाएंगे। इसके बाद हर जिला मुख्यालय पर जाऊंगा। फिर हर हल्का स्तर पर विपक्ष आपके समक्ष अभियान चलेगा। वहीं हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार को 2 साल हो गए हैं, लेकिन जो वादे किए थे कोई वादा पूरा नहीं किया। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसानों की आमदन घटी है। यह भी पढ़ें- 25 सितंबर को जींद में होगी इनेलो की सम्मान रैली, राष्ट्रीय स्तर के नेता करेंगे शिरकत यह भी पढ़ें- ब्रिटेन ने कोविशील्ड को दी मान्यता, सर्टिफिकेट पर उठाए सवाल In a relief to Bhupinder Singh Hooda, HC orders stay in AJL plot allotment caseMSP पर कानून बनाने की बात कही थी। बेरोजगारी दूर करने के लिए कुछ नहीं किया। हरियाणा में 5 साल का डोमिसाइल किया हुआ है, इससे हरियाणा के बेरोजगारों को नुकसान हो रहा है। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा ढाई लाख करोड़ के कर्जे में दब गया है। इनको दो साल दे दिये हैं। इससे ज्यादा मौका नहीं दे सकते। अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। विपक्ष में केवल कांग्रेस पार्टी है। विपक्ष के नाते कार्यक्रम जनता के बीच लेकर जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान का धान खेत में और मंडियों में बर्बाद हो रहा है। पीआर धान 1581₹ क्विंटल बिक रहा है, जबकि एमएसपी 1980₹ क्विंटल है। CMI की रिपोर्ट विश्वसनीय है, इस रिपोर्ट को पूरा देश मानता है। सरकार रोजगार देने में नाकाम रही। फल-सब्जी मंडी में 2% मार्किट फीस लगा दी, इससे किसानों को नुकसान हो रहा है।


Top News view more...

Latest News view more...