Sat, Apr 4, 2026
Whatsapp

विपिन सिंह परमार सर्वसम्मति से चुने गए हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 26th 2020 02:16 PM -- Updated: February 26th 2020 02:27 PM
विपिन सिंह परमार सर्वसम्मति से चुने गए हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष

विपिन सिंह परमार सर्वसम्मति से चुने गए हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष

शिमला। हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपिन सिंह परमार के नाम का प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सदन में रखा जिसका समर्थन विधायक और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने किया। मंत्रियों की तरह से भी विपिन सिंह परमार को अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव किया गया। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने सर्वसम्मति से विपिन सिंह परमार के अध्यक्ष बनने की घोषणा सदन में की। [caption id="attachment_391641" align="aligncenter" width="700"]Vipin Parmar become new Speaker of Himachal Assembly विपिन सिंह परमार सर्वसम्मति से चुने गए हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष[/caption] विपिन सिंह परमार इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री के पद पर थे लेकिन अब बीजेपी हाईकमान ने उनको विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। विपिन सिंह परमार सुलह से भाजपा के टिकट पर चुनकर विधानसभा में आए हैं। विपिन सिंह परमार का जन्म 15 मार्च 1964 को गांव ननाओ पालमपुर कांगड़ा में हुआ है। विपिन सिंह परमार तीन बार विधायक चुन कर आए हैं। विपिन सिंह परमार प्रदेश विधानसभा के 17 वे अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। यह भी पढ़ेंआशा कार्यकर्ताओं का बढ़ सकता है मानदेय, सीएम जयराम ने दिया आश्वसान

अध्यक्ष बनने के बाद विपिन सिंह परमार ने आज विधानसभा अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि परिश्रमी एवं ईमानदार व्यक्तित्व के धनी परमार के अनुभव का लाभ निश्चित तौर पर प्रदेश विधानसभा को प्राप्त होगा। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK