Mon, Jun 16, 2025
Whatsapp

मार्च में ही गर्मी ने निकाला दम, रविवार को दिल्ली में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, राजस्थान में पारा 40 डिग्री के पार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 21st 2022 12:12 PM
मार्च में ही गर्मी ने निकाला दम, रविवार को दिल्ली में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, राजस्थान में पारा 40 डिग्री के पार

मार्च में ही गर्मी ने निकाला दम, रविवार को दिल्ली में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, राजस्थान में पारा 40 डिग्री के पार

Weather Updates Today: अप्रैल महीने से पहले ही गर्मी ने उत्तर भारत के कई राज्यों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में गर्म हवाएं यानी लू (Heat Wave) का असर दिखाई देने लगा है। मार्च महीने में ही तापमान (Temperature) में इतनी बढ़ोतरी हो गई है कि सुबह से ही उमस और गर्मी महसूस होने लगी है। राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 10 वर्षों में 20 मार्च को दर्ज सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले वर्ष 2012 में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को नोएडा में इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को नोएडा (Noida) में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। weather update, Heat wave alert,  North India,  north india weather, Temperature अब तक मार्च के महीने में एक बार भी बारिश नहीं हुई है। अभी मार्च में 10 दिन और बाकी हैं और अनुमान यह भी है कि गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है। एक तरफ जहां गर्मी लगातार बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ बारिश होने की संभावना नहीं है। Heatwave persists in Punjab, Haryana राजस्थान के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में बीते सप्ताह से तापमान (Temperature) में वृद्धि होने के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। [caption id="attachment_293425" align="alignnone" width="700"]  [/caption] वहीं, पंजाब में भी लोगों को अब गर्मी झेलनी होगी। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में अगले कई दिन तक मौसम साफ रहेगा , जिससे तापमान में वृद्धि होगी।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK