Tue, Jul 8, 2025
Whatsapp

जजपा नेता पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर किया जाता था ब्लैकमेल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 10th 2021 11:23 AM
जजपा नेता पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर किया जाता था ब्लैकमेल

जजपा नेता पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर किया जाता था ब्लैकमेल

हिसार/संदीप सैनी: जननायक जनता पार्टी (जजपा) के हिसार जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में रमेश गोदारा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती का आरोप है कि रमेश गोदारा ने उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ साथ उसका अश्लील वीडिया बनाने के साथ साथ फोटो खींच लिए। शादी होने के बाद भी उसे ब्लैकमेल किया किया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। रमेश गोदारा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला हरियाणा एंड पंजाब हाईकोर्ट के न्यायाधीश से इस मामले में इंसाफ की मांग करती दिख रही है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK