72वें मिस यूनिवर्स का ताज शेनिस पलाशिओ ने जीता, इंडिया से इस कंटेस्टेंट्स ने लिया था भाग
ब्यूरोः 72वें मिस यूनिवर्स का ताज निकारागुआ की 23 साल की शेनिस पलाशिओ ने जीता है। उन्हें मिस यूनिवर्स 2022 आर बोनी ने क्राउन पहनाया है। बता दें शेनिस पलाशियो निकारागुआ की ऐसी पहली महिला है जिसने इस ताज को हासिल किया है। मिस यूनिवर्स 2023 का ताज हासिल कर शेनिस पलाशिओ भावुक हो गईं।
90 देशों से कंटेस्टेंट्स ने लिया था हिस्सा
जानकारी के अनुसार अमेरिका के एल सैलवेडर में 72वें मिस यूनिवर्स के कॉम्पिटिशन का आयोजन किया था, जिसमें 90 देशों से कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। मिस यूनिवर्स का ताज शेनिस पलाशियो के सिर सजा। वहीं, ब्यूटी पेजेंट में पहली रनरअप थाइलैंड की अनाटोनिया रहीं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की मोरे विलसन जो दूसरा स्थान रनरअप में मिला।
साल 2000 में शेनिस पलाशिओ का हुआ जन्म
मिस यूनिवर्स शेनिस पलाशिओ का जन्म साल 2000 में निकारागुआ में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई में मास कॉम्यूनिकेशन किया है। शेनिस पलाशिओ ने यूनिवेर्सिटी लेवल पर वॉलीबॉल खेला है। पहली बार 2016 में शेनिस ने ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया था। 2020 में शेनिस पलाशिओ ने मिस वर्ल्ड निकारागुआ का टाइटल अपने नाम किया। 2021 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया और 2023 में शेनिस पलाशियो ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया।
भारत से श्वेता ने लिया था भाग
72वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में भारत की ओर से चंडीगढ़ की 23 साल की श्वेता शारदा ने भाग लिया था। श्वेता ने टॉप 20 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
- PTC NEWS