Sat, May 30, 2026
Whatsapp

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, युकां ने फूंका डीजीपी का पुतला

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 26th 2022 04:54 PM
पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, युकां ने फूंका डीजीपी का पुतला

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, युकां ने फूंका डीजीपी का पुतला

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 10 दिनों से युवा कांग्रेस अनशन पर बैठी हुई है। युवा कांग्रेस डीजीपी को पद से हटाने व उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से मामले की जांच करवाने की मांग पर अड़ी हुई है। इसी के चलते आज जिला उपायुक्त शिमला के बाहर युवा कांग्रेस ने डीजीपी का पुतला फूंकने की कोशिश की, लेकिन वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुतला फूंकने से रोका। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। युवा कांग्रेस ने पुलिस पेपर लीक मामले में ही पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय कुंडू को पद से हटाने की मांग की और उनके खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। Youth Congress himachal, himachal, Shimla, DGP Sanjay Kundu, HP Police paper leak युवा कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश सरकार पुलिस पेपर लीक मामले में लीपापोती करने की कोशिश कर रही है। अभी तक असल दोषियों को पकड़ा नहीं जा सका है उन्हें सीबीआई की जांच पर भरोसा नहीं है, क्योंकि सीबीआई गुड़िया जैसे बड़े मामलों में भी लीपापोती कर चुकी है। ऐसे में सरकार असल गुनहगारों को बचाने का प्रयास कर रही है। Youth Congress himachal, himachal, Shimla, DGP Sanjay Kundu, HP Police paper leak युवा कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं के साथ सरकार धोखा कर रही है और जो युवा दिन रात कड़ी मेहनत कर पेपर देते हैं उनको पेपर लीक जैसी सरकारी गलतियों का खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है। यदि सरकार ने पेपर लीक मामले में असल दोषियों पर कार्यवाही नही की तो युवा कांग्रेस अपने आंदोलन को तेज करेगी। Youth Congress himachal, himachal, Shimla, DGP Sanjay Kundu, HP Police paper leak युकां प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि जब तक DGP को पद से हटाया नहीं जाता तब तक पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है। पुलिस अब तक केवल पैसे देने वालों को ही गिरफ्तार कर पाई है। इसमें संलिप्त पुलिस अधिकारियों से पूछताछ अभी तक SIT ने नहीं की है।


Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK