Mon, May 20, 2024
Whatsapp

हरियाणा में स्कूलों के लिए खरीदे जाएंगे 1.41 लाख ड्यूल डेस्क, 95 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

Written by  Vinod Kumar -- November 22nd 2022 06:09 PM
हरियाणा में स्कूलों के लिए खरीदे जाएंगे 1.41 लाख ड्यूल डेस्क, 95 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

हरियाणा में स्कूलों के लिए खरीदे जाएंगे 1.41 लाख ड्यूल डेस्क, 95 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

चंडीगढ़/अभिषेक तक्षक: प्रदेश के सभी 22 जिलों के 26 खंडों के प्राथमिक, माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए ड्यूल डेस्क खरीदे जा रहे हैं। इन पर करीब 95 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इसके प्रथम चरण में 31 जनवरी 2023 तक यह डेस्क संबंधित स्कूलों में पहुंचा दिए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य के सभी खण्डों के स्कूलों में करीब 1.41 लाख ड्यूल डेस्क खरीदे जाएंगे। इसके लिए ऑर्डर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 31 दिसम्बर तक 23 खंडों के स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवाने के लिए ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा, जबकि शेष 60 खंडों के स्कूलों में इन्हें वर्ष 2023 तक उपलब्ध करवा दिए जाएगा। 


उन्होंने बताया कि राज्य के 26 खंडों के विद्यालयों में 65,501 डेस्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 36,168 डेस्क, छठी से आठवीं तक और 39,208 डेस्क, 9वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि ड्यूल डेस्कों और उनकी मरम्मत के लिए सेकेंडरी विभाग के लिए करीब 17 करोड़ रूपए और मौलिक विभाग के लिए करीब 57 करोड़ रूपए की आवश्यकता रहेगी। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे जिन विद्यार्थियों को टेबलेट दिए गए हैं, उनको 30 नवम्बर तक टेबलेट सिम उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। अभी तक राज्य के दसवीं से बाहरवीं कक्षा के लिए 5.28 लाख विद्यार्थियों को टेबलेट उपलब्ध करवाएं जा चुके हैं। इसके अलावा स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए समय पर काम पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जिन स्कूलों में कार्य चल रहा है, उसकी समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।


- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

LIVE CHANNELS
LIVE CHANNELS