Sun, May 19, 2024
Whatsapp

अंबाला जेल में महिला कैदी के पैर में लगी गोली, पुलिस को नहीं पता चला कहां से हुआ फायर

अंबाला के सेंट्रल जेल में एक नामक महिला कैदी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएमओ कुलदीप सिंह और एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने भी जेल में गोली चलने की पुष्टि की है। महिला कैदी ने बताया कि पहले उसने एक तेज आवाज सुनी और फिर वो नीचे गिर गई थी।

Written by  Vinod Kumar -- January 19th 2023 11:49 AM
अंबाला जेल में महिला कैदी के पैर में लगी गोली, पुलिस को नहीं पता चला कहां से हुआ फायर

अंबाला जेल में महिला कैदी के पैर में लगी गोली, पुलिस को नहीं पता चला कहां से हुआ फायर

अंबाला/कृष्ण बाली: सेंट्रल जेल अंबाला एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। अंबाला के सेंट्रल जेल में एक महिला कैदी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिस सेंट्रल जेल में पुलिस का कड़ा पहरा रहता है वहां पर महिला कैदी को गोली लगना सवाल खड़े करता है।

गोली लगने के बाद महिला कैदी को हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले जाया गया। सीएमओ कुलदीप सिंह और एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने भी जेल में गोली चलने की पुष्टि की है। गोली कहां से चली इस पर किसी भी अधिकारी ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। घटना के वक्त कई महिला कैदी जेल में खुले मैदान में धूप सेंक रही थीं। 


महिला कैदी ने बताया कि पहले उसने एक तेज आवाज सुनी और फिर वो नीचे गिर गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी अंबाला ने कहा कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच करेगी। इसके साथ ही उस दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी।

एसपी जेल ने बताया कि जेल में मौजूद सभी मुलाजिमों के हथियार चेक किए गए हैं, जो बिल्कुल सही पाए गए हैं। जेल में पूरी सुरक्षा है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच  के लिए मौके पर बुलाया गया था। महिला के पैर पर गोली कैसे लगी, हथियार सेंट्रल जेल में कैसे पहुंचा, इस पूरे मामले की जांच में जेल प्रशासन जुटा हुआ है।

 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

LIVE CHANNELS
LIVE CHANNELS