Wed, Jul 9, 2025
Whatsapp

covid-19 update: भारत में आज कोरोना के मामलों में आई 28.6% की कमी, 9 दिन बाद 3 हजार से कम केस

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 10th 2022 11:19 AM
covid-19 update: भारत में आज कोरोना के मामलों में आई 28.6% की कमी, 9 दिन बाद 3 हजार से कम केस

covid-19 update: भारत में आज कोरोना के मामलों में आई 28.6% की कमी, 9 दिन बाद 3 हजार से कम केस

देश में आज कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिन के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में 28.6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। आज कल मुकाबले 919 केस कम आए हैं। पिछले 24 घंटों में 10 लोगों की मौत इस दौरान दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को कोरोना के 3,207 नए केस मिले थे, जबकि आज 2,288 केस दर्ज किए गए हैं। देश में 9 दिनों के बाद ये पहला मौका है, जब एक दिन में कोरोना केसों की संख्या 3 हजार से कम हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को बताया गया कि देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 19,637 हो गई है। पॉजिटिविटी रेट 0.47 फीसदी है। 24 घंटों के अंदर 3,044 कोरोना मरीजों ने महामारी को मात दी है। सबसे ज्यादा 1366 मरीज दिल्ली में ठीक हुए हैं। इसके बाद हरियाणा में 511, केरल में 330 और यूपी में 258 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब तक कुल 4,25,63,949 लोग कोविड से जंग जीत चुके हैं। भारत में इस समय 19637 एक्टिव केस हैं। सबसे अधिक 5369 एक्टिव केस दिल्ली में हैं। इसके बाद केरल में 3014, हरियाणा में 2560, कर्नाटक में 1925 और यूपी में 1567 सक्रिय मरीज हैं। लक्षद्वीप और दादर व नागर हवेली में एक भी एक्टिव मरीज समय नहीं है। पिछले 24 घंटे में 13,90,912 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। नेशनल वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) प्रोग्राम के तहत अब तक देश में 190.50 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK