Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में दूल्हे के पिता सहित 5 की मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 09th 2019 09:42 AM -- Updated: February 09th 2019 09:43 AM
मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में दूल्हे के पिता सहित 5 की मौत

मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में दूल्हे के पिता सहित 5 की मौत

रेवाड़ी। एनएच-71 स्थित गंगायचा टोल प्लाजा के पास कार व ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग बाराती थे और गांव बेरी से गांव गोकलगढ़ जा रहे थे। मरने वालों में दूल्हे का पिता, उसके तीन छोटे-छोटे भांजा-भांजी व चालक शामिल है। जानकारी के मुताबिक बारात झज्झर से रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ आ रही थी। एक कार में दूल्हे का पिता राजेन्द्र, 8 वर्षीय भांजा काकू, 10 वर्षीय भांजी प्राची, पुत्री संजय, रोहतक, 11 साल का दक्ष पुत्र, राजीव निवासी जींद और इनके अलावा दो बच्चे और चालक भी सवार थे। जब उनकी कार गंगाचा के टोल प्लाजा के पास से गुजर रही थी तो अचानक यह कार असंतुलित होकर डिवाइडर को क्रॉस करते हुए दूसरी रोड पर जा पहुंची और रेवाड़ी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। [caption id="attachment_253533" align="aligncenter" width="448"]Rewari Accident टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक सहित पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।[/caption] टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक सहित पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दो घायल बच्चों को गंभीर हालत में रेवाड़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनों को मिला तो शादी की खुशी मातम में छा गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें : रोडवेज चालक-परिचालक पर चाकुओं से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK